'

पन्ना मध्यप्रदेश: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 13 मई 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)



फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

मामले मे आरोपी  04 साल से फरार चल रहा था, अशोकनगर से आरोपी गिरफ्तार...

पन्ना.मध्यप्रदेश। सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को थाना शाहनगर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

दिनांक 08 सितंबर 2022 को फरियादिया निवासी थाना शाहनगर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है तथा पैसों की मांग कर ब्लैकमेल किया जा रहा है। उक्त शिकायत पर थाना शाहनगर में अपराध क्रमांक 218/22 धारा 384 भादवि एवं धारा 67 आईटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना चौहान एवं एसडीओपी शाहनगर श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहनगर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। 

विवेचना के दौरान साइबर सेल पन्ना की सहायता से तकनीकी विश्लेषण एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान नहीम खान पिता सलीम खान, उम्र 29 वर्ष, निवासी आजाद मोहल्ला, वार्ड नं. 10, जिला अशोकनगर के रूप में की गई। आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम द्वारा अशोकनगर में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को थाना शाहनगर लाकर वैधानिक कार्रवाई की गई।

नाम पता आरोपी नहीम खान पिता सलीम खान, उम्र 29 वर्ष, निवासी आजाद मोहल्ला, वार्ड नं. 10, जिला अशोकनगर

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna PRO, MP jansampark, Viral news, Google trends, Cricket live score, breaking news, crime news, Ansh





एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने