'

अजयगढ़ पन्ना: गणित विषय में शोध कर सुमित कुमार गुप्ता ने हासिल की पीएचडी की उपाधि।

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्यप्रदेश: 15 जुलाई 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

गणित विषय में शोध कर सुमित कुमार गुप्ता ने हासिल की पीएचडी की उपाधि।

अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। अजयगढ़ निवासी युवा शोधार्थी सुमित कुमार गुप्ता ने गणित विषय में उल्लेखनीय शोध कार्य कर पीएचडी (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्हें यह उपाधि अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा (मध्यप्रदेश) द्वारा प्रदान की गई।सुमित कुमार गुप्ता, स्वर्गीय रमेश कुमार गुप्ता के पुत्र एवं अजयगढ़ निवासी हैं। उन्होंने गणित विषय में "A Study of Fixed Point Theory in Banach Spaces"विषय पर अपना शोध कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण किया। शोध कार्य की गुणवत्ता एवं विश्वविद्यालय के निर्धारित सभी मानकों को पूरा करने के बाद विश्वविद्यालय ने उन्हें पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया।यह शोध कार्य शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सतना के गणित विभागाध्यक्ष एवं प्राचार्य डॉ. आर. एस. पटेल के निर्देशन में संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में सुमित ने फिक्स्ड प्वाइंट थ्योरी एवं बनाख स्पेसेज़ जैसे गणित के जटिल एवं महत्वपूर्ण विषय पर गहन अध्ययन कर शोध को सफलता पूर्वक पूरा किया।सुमित कुमार गुप्ता की इस उपलब्धि से अजयगढ़ सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।शिक्षकों,परिजनों,मित्रों एवं क्षेत्र वासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।लोगों का कहना है कि उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा उच्च शिक्षा एवं शोध के प्रति नई पीढ़ी का उत्साह बढ़ाएगी।यह उपलब्धि न केवल सुमित कुमार गुप्ता के कठिन परिश्रम और लगन का परिणाम है।बल्कि अजयगढ़ सहित जिले के लिए भी गर्व का विषय है।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, mp jansampark, Panna PRO, cricket live, Ansh media, crime news, MP news, 


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने