Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 13 मई 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
पन्ना पुलिस की बड़ी कार्यवाही थाना रैपुरा पुलिस ने जुआ फड़ पर दी दबिश, 20 जुआरियों पर कार्रवाई, ₹14 लाख से अधिक का मशरूका जप्त।
रैपुरा ब्यूरो.पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना चौहान के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी पवई श्रीमती भावना डांगी के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ-सट्टा एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना रैपुरा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना रैपुरा पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण एवं जुर्म-जरायम पतासाजी के दौरान कस्बा रैपुरा में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि विनय चनपुरिया द्वारा अपने निवास पर बाहरी व्यक्तियों को एकत्रित कर ताश के पत्तों के माध्यम से अवैध जुआ फड़ संचालित किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल रणनीतिक घेराबंदी कर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में मौके पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान मुख्य आरोपी विनय चनपुरिया अपने घर में जुआ फड़ संचालित करते हुए पाया गया। उसके साथ 19 अन्य व्यक्ति नगदी दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़े गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पिछले कई दिनों से उक्त स्थान पर जुआ खेल रहे थे तथा इसके एवज में मुख्य आरोपी को आर्थिक लाभ पहुंचा रहे थे।
पुलिस द्वारा मौके से 52 ताश पत्ते, ₹1,73,300 नगद, 19 मोबाइल फोन, 01 चारपहिया वाहन एवं 06 दोपहिया वाहन जप्त किए गए। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹14,06,800/- आंकी गई है।
मुख्य आरोपी विनय चनपुरिया के विरुद्ध धारा 3 जुआ एक्ट तथा अन्य 19 आरोपियों के विरुद्ध धारा 4 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, crime news, Sport news, MP jansampark, Panna PRO, MP police, panna police, Breaking news, Panna local
