Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 15 अप्रैल 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
अजयगढ़ की बेटी ने किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन।
अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। कक्षा 10वीं की परीक्षा में अजयगढ़ की प्रतिभाशाली छात्रा प्रियंका यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। प्रियंका यादव, पिता श्री नंदकिशोर यादव, ने 500 में से 496 अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही वह अजयगढ़ तहसील में प्रथम स्थान पर रही हैं।
प्रियंका पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य श्री श्याम बिहारी गर्ग, सहायक संचालक एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री भगवान दास रजक सहित समस्त शिक्षकों ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिसर में प्रियंका यादव का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों ने फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। साथ ही छात्रा के माता-पिता को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पन्ना कलेक्टर महोदय ने भी प्रियंका यादव को सम्मानित किया और उनकी मेहनत, लगन एवं अनुशासन की सराहना की।
प्रियंका की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है और अन्य विद्यार्थियों के लिए वह प्रेरणा बनकर उभरी।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, MP board result, MP bse, High school topper, MP jansampark, Panna PRO, Sport news,vira


