Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 13 मई 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
थाना बृजपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही: अंधे कत्ल का खुलासा
सास की हत्या करने वाला दामाद 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार।
ब्यूरो.पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना बृजपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने ग्राम उड़की में हुई महिला की हत्या के प्रकरण का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी दामाद को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 01.05.2026 को फरियादी संजय राय, निवासी ग्राम उड़की द्वारा थाना बृजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि शाम लगभग 07:30 बजे उनके दामाद संदीप विश्वास (निवासी ग्राम गोढा उसरार, जिला सतना) ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी सास रीता राय (उम्र 50 वर्ष) पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण रीता राय की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह एवं एसडीओपी पन्ना श्री राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बृजपुर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए गए तथा तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की घेराबंदी कर तलाश की गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी संदीप विश्वास को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पारिवारिक विवाद एवं घरेलू तनाव के कारण उसने घटना को अंजाम दिया।
Tag:
Aapka News Star, Political news, public news, Panna local news, Panna PRO, MP jansampark, Viral news, Google trends, Ansh media, viral news, breaking
