'

पन्ना मध्यप्रदेश: बारिश को ध्यान में रखकर मरम्मत और रखरखाव के कार्यों को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता: कमिश्नर श्री सुचारी

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्यप्रदेश: 14 जुलाई 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

बारिश को ध्यान में रखकर मरम्मत और रखरखाव के कार्यों को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता: कमिश्नर श्री सुचारी

➡️ कमिश्नर श्री अनिल सुचारी की अध्यक्षता में हुई संभाग के सड़क एवं सेतु विभागों की समीक्षा

➡️  कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी की अध्यक्षता में सोमवार को सागर संभाग के अंतर्गत सड़क, पुल एवं ग्रामीण सड़क विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

ब्यूरो.पन्ना। कमिश्नर श्री सुचारी ने सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ एवं पन्ना जिलों में चल रही परियोजनाओं की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि वर्षा को ध्यान में रखते हुए सड़कों के रखरखाव और पुल-पुलियों की मरम्मत को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सड़कों का रखरखाव दुरुस्त किया जाए। सड़कों की मरम्मत और पेंचवर्क तत्काल पूरे हों। पुल-पुलियों का चिन्हांकन कर निरीक्षण किया जाए ताकि बरसात में कोई जनहानि और क्षति न हो।

कमिश्नर श्री सुचारी ने कहा कि पुलियों की बहाव की स्थिति की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर 24 घंटे ड्यूटी लगाई जाए और संपर्क नंबर सभी संबंधितों को दिए जाएं। राष्ट्रीय राजमार्गों पर मरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और स्कूल भवनों के निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं। सड़क विकास निगम और सेतु निगम के लंबित कार्य समय-सीमा में पूरे कर लिए जाएं। किसी भी आपात स्थिति में सूचना के लिए थानों में फोन नंबर उपलब्ध रखे जाएं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा भू-अर्जन और वन विभाग के लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण की कार्यवाही की जाए। कमिश्नर ने कहा कि बैठक का उद्देश्य संभाग में सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करना और वर्षा के मौसम में आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

बैठक में संयुक्त आयुक्त श्री पी.सी. शर्मा, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, सेतु निगम, मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम एवं म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास निगम के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news sport news ansh Media, google trends, Panna PRO, MP jansampark, Panna News, Cricket 


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने