'

अजयगढ़ पन्ना: प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 15 मार्च 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न एकदिवसीय प्रशिक्षण  कार्यशाला का आयोजन।

अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड अजयगढ़ द्वारा नवांकुर संस्था  भापत् पुर जन सेवा समिति के माध्यम से विकासखंड कि 25 प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सर्वप्रथम वीणा वादिनी मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत का स्वागत किया गया। प्रशिक्षण मे  विकासखंड अजयगढ़ की पांचो सेक्टर की समितियो के अध्यक्ष सचिव उपस्थित रहे।

उक्त एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रमुख आपदा प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण वृक्षारोपण दस्तावेजीकरण एवं समितियां का फॉर्म एवं समिति में पंजीकरण की प्रक्रिया को बहुत ही सरल तरीके से समझाया गया उक्त कार्यक्रम में जिला समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला पन्ना सुश्री अनीता देवी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें उन्होंने सभी को अनुशासन में रहने के विभिन्न गुर सिखाये एवं एक समाजसेवी की समाज में क्या भूमिका होती है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी जिला होमगार्ड कोऑर्डिनेटर श्री शक्तिपाल जैन जी के द्वारा आपदा प्रबंधन के विषय में उपस्थित समस्त जनमानस को विस्तार से जानकारी दी गई एवं उससे बचने के उपाय भी बताए गए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकासखंड  समन्वयक श्रीमती क्षमा खरे द्वारा उपस्थित समस्त अतिथियों को कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा की जानकारी दी गई उद्यानकी विभाग से पधारे मास्टर ट्रेनर श्री बीएल कुशवाह जी द्वारा नर्सरी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई  नवांकुर् संस्था प्रमुख महेंद्र यादव द्वारा समितियां के सदस्यों से संवाद किया गया  एवं सभी समितियां से आग्रह किया कि सभी लोग परिषद के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें साहब सिंह चंदेल द्वारा संस्थाओं के पंजीयन के बारे में विस्तार से बताया गया परामर्शदाता पंकज बाजपेई के द्वारा दस्तावेजी करण एवं समग्र विकास के बारे में समितियां को विस्तार से जानकारी दी गई उक्त कार्यक्रम में cmcldp के समस्त परामर्श दाता किशनलाल कुशवाहा सुशील कुमार महेंद्र कुशवाहा सुनील लोध एवं भोला प्रसाद गौतम प्रस्फुटन अध्यक्ष का सराहनीय सहयोग रहा कार्यक्रम का सफल संचालन परामर्शदाता पंकज बाजपेई के द्वारा किया गया।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, Sagar MP news streaming online political news, viral news, MP, news, google tren

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने