'

पन्ना मध्य प्रदेश: कलेक्टर ऊषा परमार ने कहा है कि शासन के महत्वाकांक्षी संकल्प से समाधान अभियान के तहत संबंधित विभाग द्वारा समय सीमा में अपेक्षित प्रगति लाई जाए।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 04 फरवरी 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

कलेक्टर ऊषा परमार ने कहा है कि शासन के महत्वाकांक्षी संकल्प से समाधान अभियान के तहत संबंधित विभाग द्वारा समय सीमा में अपेक्षित प्रगति लाई जाए। 

ब्यूरो.पन्ना। विभागवार 106 योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहंुचाना सुनिश्चित करें। ऑनलाइन एवं ऑॅफलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदनों तथा विकासखण्डवार लोक सेवा केन्द्रों के जरिए प्राप्त आवेदनों को अविलंब पोर्टल पर एंट्री करवाएं। जिला कलेक्टर ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई साप्ताहिक समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक के मौके पर उक्ताशय के निर्देश दिए। टीएल बैठक में गत 12 जनवरी से आरंभ हुए इस अभियान सहित विभिन्न स्तर पर लंबित प्रकरणों के निराकरण की भी समीक्षा हुई।

कलेक्टर श्रीमती परमार ने कहा कि समस्त जनपद पंचायत सीईओ विशेषकर बड़ी ग्राम पंचायतों में अवैध कॉलोनी निर्माण की जानकारी से अवगत कराएं और ऐसे मामलों में नामांतरण पर रोक के संबंध में जरूरी समन्वय कर जांच उपरांत प्रकरण भी दर्ज कराएं। इस दौरान स्कूल एवं कॉलेज में ड्राइविंग लायसेंस कैम्प लगाने, समय सीमा में बंटवारा प्रकरणों के निराकरण तथा राजस्व वसूली व किसानों के फॉर्मर आईडी के दृष्तिगत भी निर्देशित किया गया। साथ ही लोक सेवा गारंटी अंतर्गत समय सीमा बाह्य प्रकरणों में तय समय पर 3 दिवस में वांछित कार्यवाही पूर्ण न करने पर संबंधी अधिकारी के विरूद्ध जुर्माना कार्यवाही की चेतावनी भी दी। इसके अलावा आगामी बैठक से समस्त विभागीय अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहने के लिए भी कहा।

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के निर्देश अनुरूप हो कार्रवाई

जिला कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गत माह संपन्न हुई कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के विभागवार एजेण्डा मुताबिक अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की जाए। प्रत्येक स्तर पर जारी निर्देशों का पालन कर प्रतिवेदन से अवगत कराएं। उन्होंने महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन के एल 1 स्तर पर नागरिक आपूर्ति निगम की सर्वाधिक 54 नॉट अटेंड शिकायतों पर नाराजगी जताई। लक्ष्य अनुरूप बैंक से समन्वय कर प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के प्रकरणों के अधिकतम निराकरण तथा आजीविका मिशन द्वारा मां की बगिया कार्यक्रम में प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया। शासकीय सेवकों द्वारा प्राप्त कर्मयोगी आईगॉट प्रशिक्षण सहित मत्स्य पट्टों के नवीनीकरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा समस्त ब्लॉक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति तथा वरिष्ठ नागरिकों को क्लस्टरवार शिविर के माध्यम से आयुष्मान कार्ड, हेल्थ चेकअप और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा चयनित 108 धरती आबा ग्रामों में भी शिविर के जरिए सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए जिला संयोजक को अधीक्षकों की ड्यूटी लगाने तथा लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सीएमओ से पन्ना शहर के बायपास रोड से कचरा हटाने संबंधी कार्यवाही की जानकारी ली। नगरीय क्षेत्रों में पात्र परिवार को बसाहट के संबंध में जमीन के चिन्हांकन के लिए भी सीएमओ और तहसीलदार को आवश्यक निर्देश दिए गए। बताया गया कि सतना बेरियर काष्ठागार के निकट ऐसे पात्र परिवारों का विस्थापन प्रस्तावित है। बैठक में जिला कलेक्टर द्वारा आगामी समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के विषयों, न्यायालयीन प्रकरणों में जवाबदावा, पोषण पुनर्वास केन्द्रांे की व्यवस्थाओं तथा एसडीएम द्वारा एनआरसी के निरीक्षण सहित स्थानीय निकायवार पेंशनरों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट का मोबाइल एप के माध्यम से वांछित कार्रवाई समय पर पूर्ण करने पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन मामलों में प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से शुरूआत से ही अपेक्षित प्रयास के लिए निर्देशित किया गया।

खाद्यान्न उठाव और वितरण की करें जांच

टीएल बैठक में खाद्यान्न आवंटन के विरूद्ध उठाव और वितरण की समीक्षा भी की गई। मध्यान्ह भोजन सहित पीडीएस के तहत समय पर खाद्यान्न की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वाहनों की मॉनिटरिंग और सघन जांच के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि लापरवाही करने वाले विक्रेताओं के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही करें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी एवं अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna Local News, panna collector Usha parmar, samadhan yojna, MP news, viral news, Breaking

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने