'

अजयगढ़ पन्ना: नमस्ते दिवस के अवसर पर सफाई कर्मियों को बाँटी गई सामग्री

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्यप्रदेश: 15 जुलाई 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

नमस्ते दिवस के अवसर पर सफाई कर्मियों को बाँटी गई सामग्री 

अजयगढ ब्यूरो.पन्ना। शासन के निर्देशानुसार नगर परिषद अजयगढ़ द्वारा "नमस्ते दिवस" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमति सीतासरोज गुप्‍ता जी,मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय कुमार बाल्‍मीक स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के सभी सफाई मित्रों को उनके कार्य के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीपीई किट,मास्क,ग्लव्स,सेफ्टी कैप एवं गमबूट सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए। साथ ही शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के अंतर्गत पात्र सफाई कर्मचारियों का पंजीयन कर आयुष्मान भारत कार्ड एवं ई-श्रम कार्ड भी वितरित किए गए।जिससे उन्हें विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सके।इस अवसर पर सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सकों द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई मित्रों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करना तथा उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना रहा। नगर परिषद अजयगढ़ ने सभी सफाई मित्रों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।इस अवसर नगर परिषद के संजय जैन,ब्रजेन्द्र गुप्ता,रानू खरे, सूरज विश्वकर्मा,  सहित परिषद के कर्मचारी व सफाई कर्मी उपस्थिति रहे।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, Ansh media, MP jansampark, Panna PRO, cricket live, India news, Crime news, breaking 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने