Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 13 मई 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
पन्ना पुलिस द्वारा अजयगढ़ थाना अन्तर्गत माधौगंज में हुये दोहरे अन्धे-हत्याकाण्ड (मां बेटे की निर्मम हत्या) का खुलासा।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी को ग्राम खोमरहा, रामनगर मैहर से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। चोरी की नियत से घर मे घुसा था आरोपी, विरोध करने पर महिला एवं उसके 05 साल के मासूम बच्चे की मुंह मे कपड़ा ठूसकर, गला घोंटकर की गई थी निर्मम हत्या, हत्या उपरांत महिला के शव के साथ किया गया था दुराचार।
पन्ना पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिया नायडू के निर्देशन मे अजयगढ़ के अपराध क्रमांक 438/25 धारा 103(01),332(a) बी.एन.एस. मे रहुनियां मोहल्ला माधौगंज मे हुये दोहरे अन्धे-हत्याकाण्ड (महिला एवं उसके 05 साल के मासूम बच्चे की हत्या) के मामले मे सफल खुलासा करते हुये मामले के आरोपी को रामनगर मैहर से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई है।
मामले मे फरियादी रामनरेश कुशवाहा (मृतिका के जेठ) द्वारा दिनांक 17.09.25 को थाना अजयगढ़ उपस्थित आकर रिपोर्ट की गई की रात्रि मे उसके छोटे भाई की पत्नी एवं उसके 05 साल के बेटे की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कर दी गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अजयगढ़ मे अज्ञात आरोपी के विरुद्ध सम्बधित धाराओं मे अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं उक्त घटना की जानकारी थाना प्रभारी अजयगढ़ द्वारा वरिष्ठ अधिरकारियों को दी गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वन्दना चौहान एवं एस.डी.ओ.पी. अजयगढ़ राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अजयगढ व थाना प्रभारी धरमपुर के नेतृत्व मे सायबर सेल टीम पन्ना को शामिल करते हुये 02 विशेष पुलिस टीमो का गठन किया गया। उक्त पुलिस टीमो द्वारा घटना स्थल के आसपास एवं संभावित रूट के करीब 200 से अधिक सी.सी.टी.व्ही. फुटेज खंगाले गये एवं घटना स्थल के आसपास व रिश्तेदारो एवं संभावित संदिग्ध व्यक्तियों को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई साथ ही रहुनियां मोहल्ला एंव उसके आसपास किराये से रह रहे बाहरी व्यक्तियों के बारे मे जानकरी एकत्रित की गई पुलिस टीमो के अथक प्रयासो से जानकारी प्राप्त हुई की रहुनियां मोहल्ले के पास मे ही रह रहा इन्द्रभान साकेत जो घटना दिनांक के कुछ दिन बाद ही कमरा खाली करके चला गया था जिस पर पुलिस टीमो द्वारा उक्त व्यक्ति के सम्बंध मे जानकारी एकत्रित की गई एवं उसकी गतिविधि नजर रखी गई। जिस पर संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त संदिग्ध व्यक्ति को ग्राम खोमरहा रामनगर मैहर से दिनांक 13.05.26 को गिरफ्तार कर थाना अजयगढ़ लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई जिस पर आरोपी द्वारा बताया गया कि मै मार्च 2025 मे अपनी पत्नि को लेकर मजदूरी करने अपने रिश्ते के जीजा के पास अजयगढ आया था, माधवगंज मोहल्ला मे किराये से कमरा लेकर अपनी पत्नी सहित रहने लगा था एवं अजयगढ मे पार्क के पास चाट का ठेला लगाता था। आज से लगभग साढे सात माह पहले मैने रहुनिया मोहल्ला माधवगंज मे किराना की दुकान चलाने वाली सोनू कुशवाहा के घर मे चोरी करने की योजना बनाकर रात लगभग 11.30 बजे उसके घर के बाहर पहुंचकर उसका दरवाजा खटखटाया तो सोनू कुशवाहा ने दरवाजा खोला तो मैने उसको डराने और उसके बाद उससे रूपये हासिल करने के उद्देश्य से उसको पकडकर उसका मुंह दबाया लेकिन उसने मेरे हांथ मे मुंह से काट लिया और विरोध किया तो मैने उसको जमीन पर पटक दिया और उसकी साडी को उसके गले मे लपेट कर और वही पडा गमछे जैसे कपडे को उसके मुंह मे ठूसकर उसकी हत्या कर दी और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये उसी दौरान उसका एक बेटा जागकर चिल्लाते हुये मेरी ओर आया तो मैने उसका भी गला दबाकर और मुंह मे कपडा ठुसकर उसकी भी हत्या कर दी और फिर रूपयो के लिये उसके घर की सामान की तलाशी ली तो उसके पीछे वाले कमरे मे दाल चावल के डिब्बो मे नगद रूपये व सिक्के लगभग 650 रूपये के मुझे मिले थे इसी दौरान मैने किराना की दुकान से सिगरेट की डिब्बी निकालकर दो सिगरेट पी थी सोनू का दूसरा छोटा बच्चा उस समय वही खाट पर सो रहा था क्योंकि मुख्य दरवाजा मैने अंदर से बंद कर लिया था। बाहर कुत्ता भौंक रहे थे तो मै अंदर वाले कमरे के छप्पर को तोडकर वहां से पैसा लेकर मिनचिन सागर तालाब की रास्ता होकर रात करीब 02.00 बजे अपने किराये के कमरे मे माधवगंज अजयगढ मे आ गया था। मामले मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायायल पेश किया गया है जहां अग्रिम कार्यवाही हेतु आरोपी को पुलिस रिमाण्ड मे लेकर पूछताछ की जा रही है।
नाम पता आरोपी: इन्द्रभान साकेत पिता सुखलाल साकेत उम्र 25 साल निवासी ग्राम खोमरहा थाना रामनगर जिला मैहर (म0प्र0) हाल किराये का कमरा बाणासागर शहडोल।
सराहनीय योगदान: उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी अजयगढ़ निरी. हरि सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी धरमपुर उनि अनिल सिंह राजपूत, सउनि विक्रम सिंह, प्र.आर. जयेन्द्र पाल, राजकुमार अहिरवार, महिला प्र.आर. राजकुंवर आर. भूरी सिंह, रामनरेश गुप्ता, मनोज पटेल, रोहित मिश्रा, रामलखन पटेल एवं सायबर सेल टीम पन्ना का सराहनीय योगदान।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, Panna PRO, MP police, panna police, MP jansampark, bhopal news, Crime news, sport news
