'

Breaking News: अजयगढ़ पन्ना: पन्ना में सनसनी: युवती पर गोली और चाकू से हमला, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी-पिता को खंभे से बांधकर पीटा...

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 13 मई 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


पन्ना में सनसनी: युवती पर गोली और चाकू से हमला, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी-पिता को खंभे से बांधकर पीटा...

शौच के लिए गई युवती पर सिरफिरे का हमला, हालत गंभीर; रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर

अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के लक्ष्मीपुर गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरे युवक ने पड़ोस में रहने वाली 25 वर्षीय युवती आरती यादव पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती सुबह शौच के लिए गई थी, तभी आरोपी विनोद यादव ने उस पर कट्टे से गोली चला दी और बाद में चाकू से भी हमला कर दिया।

घटना के दौरान युवती का भाई आकाश उसे बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन आरोपी ने उस पर भी फायर करने की कोशिश की। हालांकि, गनीमत रही कि गोली नहीं चली और उसकी जान बच गई।

घटना के बाद खून से लथपथ हालत में युवती को देखकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। भाग रहे आरोपी विनोद यादव और उसके पिता को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया।

घायल युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी परिवार पिछले लगभग 10 वर्षों से गांव में रह रहा था। आखिर इस खूनी वारदात के पीछे क्या वजह रही, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, sport news, mp jansampark, Panna PRO, cricket live, crime news, Sport news, breaking news, Ansh media, M

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने