'

अजयगढ़ पन्ना: जन अभियान परिषद की पहल ऐतिहासिक महाराज सागर तालाब में जलकुंभी हटाने का कार्य शुरू...

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 08 अप्रैल 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

जन अभियान परिषद की पहल ऐतिहासिक महाराज सागर तालाब में जलकुंभी हटाने का कार्य शुरू...

अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पन्ना नगर के ऐतिहासिक महाराज सागर तालाब में जल संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत तालाब में फैली जलकुंभी को जनभागीदारी के माध्यम से हटाने का कार्य प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के विभाग समन्वयक दिनेश उमरैया की उपस्थिति में सफाई कार्य को गति दी गई। उनके मार्गदर्शन में जल संरक्षण को लेकर प्रभावी और सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। जिला समन्वयक अनीता जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 19 मार्च से 30 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, स्वच्छता को बढ़ावा देना और आमजन में जागरूकता फैलाना है।

विभाग समन्वयक के तीन दिवसीय पन्ना प्रवास के दौरान 7 अप्रैल को पवई एवं सिमरिया ब्लॉक में नवांकुर संस्थाओं की बैठक आयोजित की गई, वहीं गुनौर में नवांकुर कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही पन्ना विकासखंड के कोहनी क्षेत्र में मिढ़ासन नदी के तट पर जल चौपाल एवं घाट पूजन जैसे जागरूकता कार्यक्रम भी संपन्न हुए। इसी क्रम में 8 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक महाराज सागर तालाब में घाटों की सफाई एवं जलकुंभी हटाने का कार्य प्रारंभ किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस महत्वाकांक्षी अभियान में जिला प्रशासन का भी सहयोग मिल रहा है। पन्ना नगर के समाजसेवियों, युवाओं एवं नागरिकों से भी अपील की गई है कि इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और जल संरक्षण के इस प्रयास को सफल बनाएं। कार्यक्रम में नवांकुर संस्थाओं के परामर्शदाता, छात्र, स्थानीय नागरिकों एवं नगर पालिका के स्वच्छता कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, google trends, N work, Jan Abhiyan Parisad, Panna news

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने