Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 08 अप्रैल 2026
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किया गया जल संवाद।
ब्यूरो.पन्ना। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद अजयगढ़ के ग्राम शानगौरियाँ , उदयपुर में संभाग समन्वयक महोदय श्री दिनेश उमरिया जी द्वारा आज दिनांक 8 अप्रैल 2026 को जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संवाद जल स्रोत की साफ सफाई जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।जिसमें उनके द्वारा प्रस्फुटनसमिति शान गोरैया मे श्रमदान कार्यक्रम किया गया एवं लोगों से जल के विषय में संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ तथा वृक्ष पूजन एवं कलश पूजन का आयोजन हुआ तत्पश्चात ग्राम पंचायत उदयपुर में प्रस्फुटनसमिति की बैठक ली गई एवं प्रस्फुटन समिति तथा नवांकुर संस्था के सहयोग से बनाई गई नर्सरी का उद्घाटन भी किया गया।
तत्पश्चात आमहा ग्राम में नवांकुर् संस्था द्वारा संचालितजल मंदिर निशुल्क प्याऊ का उद्घाटन किया गया तथा लोगों से संवाद किया अपने इस प्रवास कार्यक्रम के दौरान महोदय के द्वारा बताया गया कि अगर आज हम जल के लिए सचेत नहीं होते हैं तो आगे आने वाले भविष्य में हमें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा हम चाहे चाहे जितनी धन संपत्ति माया जोड़कर रख जाएं।परंतु यदि हम पर्यावरण को संरक्षित नहीं करते हैं जल को नहीं बचाते हैं तो आगे आने वाली पीढ़ी हमें यही कहेगी कि आपने हमारे लिए कुछ नहीं किया है इसलिए सभी से मेरा निवेदन है कि सभी लोग ज्यादा से ज्यादा जल बचाएं जल है तो जीवन है घाटों को सुरक्षित रखें एवं उन्हें संरक्षित करने का प्रयास करें ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए हमारी जो प्राचीन धरोहर हैं उन्हें संरक्षित करने का प्रयास करें उनके इस प्रवास कार्यक्रम मैं जिला समन्वयक सु श्री अनीता जाटव विकासखंड समन्वयक श्रीमती क्षमा खरे नवांकुर् संस्था प्रमुख महेंद्र यादव जनपद सदस्य प्रतिनिधि उदयपुर एवं समस्त परामर्शदाता तथा सी एम इंटर्न श्रीमती सुनीता देवी एवं प्रस्फुटन समिति उदयपुर समिति से सुमित शर्मा रामसेवक अग्निहोत्री, शान गौरैया समिति से जग प्रसाद, परामर्शदाता किशनलाल कुशवाहा महेंद्र कुशवाहा सुनील कुमार लोध सुशील कुमार राजपूत नवांकुर संस्था प्रमुख महेंद्र कुमार यादव एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता पंकज बाजपेई के द्वारा किया गया।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, NGO work, water save, Jan Abhiyan Parisad, Panna PRO, cricket live news,
Tags
मध्यप्रदेश

