'

पन्ना मध्य प्रदेश: छत्रसाल महाविद्यालय परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर विधिवत माल्यार्पण किया गया।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 08 अप्रैल 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


छत्रसाल महाविद्यालय परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर विधिवत माल्यार्पण किया गया।

ब्यूरो.पन्ना। एनएसयूआई द्वारा स्थापना दिवस सप्ताह के तहत इसी क्रम में पन्ना NSUI द्वारा पन्ना स्थित छत्रसाल महाविद्यालय परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर विधिवत माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल की स्वच्छता कर स्वच्छता का संदेश दिया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचारों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

जिला अध्यक्ष आकाश जाटव ने कहा कि एनएसयूआई स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का अवसर है। इसी उद्देश्य से संगठन द्वारा सेवा, स्वच्छता एवं जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं में सामाजिक चेतना का विकास हो सके।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Panna pg college, MP jansampark, Panna PRO, breaking news, India news,vira

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने