'

पन्ना मध्यप्रदेश: पुलिस अधीक्षक पन्ना ने ग्राम इटवांकला पहुँचकर ग्रामीणों को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक...

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्यप्रदेश: 30 जून 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

पुलिस अधीक्षक पन्ना ने ग्राम इटवांकला पहुँचकर ग्रामीणों को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक...

साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करने एवं NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील

ब्यूरो.पन्ना। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान "SAFE CLICK-2026 2.0" के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू अभियान के षष्ठम दिवस कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इटवांकला पहुँचीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणजनों से संवाद कर उन्हें साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों, साइबर ठगी के नए-नए तरीकों तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, सीवीवी, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध लिंक, क्यूआर कोड अथवा एपीके (APK) फ़ाइल पर क्लिक या डाउनलोड करने से बचें तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर घबराने के बजाय तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें और www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

उन्होंने ग्रामीणों को विशेष रूप से सचेत करते हुए कहा कि लालच, अधिक कमाई, पार्ट-टाइम जॉब, ऑनलाइन नौकरी या किसी अन्य आकर्षक ऑफर के झांसे में आकर किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने बैंक खाते का उपयोग करने की अनुमति न दें। अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक या इंटरनेट बैंकिंग किसी अन्य व्यक्ति को उपलब्ध कराना गंभीर कानूनी और आर्थिक समस्याओं का कारण बन सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस व्यक्ति को आप व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते हैं, उसके कहने पर किसी भी प्रकार का ऑनलाइन लेन-देन न करें तथा नौकरी, निवेश, इनाम, लॉटरी, गिफ्ट या अन्य किसी लालच में आकर किसी भी खाते में पैसे ट्रांसफर न करें।

उन्होंने बताया कि साइबर अपराध की सूचना जितनी शीघ्र दी जाती है, ठगी गई धनराशि को होल्ड अथवा रिकवर किए जाने की संभावना उतनी ही अधिक रहती है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से स्वयं जागरूक बनने तथा अपने परिवार, पड़ोसियों एवं परिचितों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया।

"सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।"

"जागरूक नागरिक ही साइबर अपराधों के विरुद्ध सबसे मजबूत सुरक्षा कवच है।"

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, google trends, NGO work, Ansh Media, MP police, IPS 


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने