'

अजयगढ़ पन्ना: जल गंगा संवर्धन समापन कार्यक्रम सम्पन्न।

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्यप्रदेश: 30 जून 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

जल गंगा संवर्धन समापन कार्यक्रम सम्पन्न।

अजयगढ ब्यूरो.पन्ना। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद अजयगढ़ द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान19 मार्च 2026 से 30 जून 26 तक संचालित किया गया जिसका समापन आज खंडीयन हनुमान मंदिर बावड़ी में आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम बावड़ी की साफ सफाई कि गई, कलश पूजन जल स्रोत पूजन गंगा आरती रंगोली भजन संध्या एवं जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।उक्त कार्यक्रम  ब्लॉक समन्वयक क्षमा खरे की उपस्थिति में आयोजित किया गया बावड़ी को रंगोली से सजाया गया एवं विधिवत मंत्र  द्वारा पूजन किया गया  सभी उपस्थित प्रतिभागियों को किशन लाल कुशवाहा के द्वारा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई  समापन अवसर पर भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवांकुर् संस्था प्रमुख महेंद्र यादव,परामर्शदाता  महेंद्र कुशवाहा,पंकज कुमार बाजपेई, सुनील कुमार लोध, सुशील कुमार राजपूत प्रस्फूटन समिति अध्यक्ष  घनश्याम यादव, पवन कुशवाहा,  सुमित शर्मा, पंकज बाजपेई, ललित किशोर द्विवेदी,  बैजनाथ सिंह सरपंच उदयपुर, साहब सिंह चंदेल, भरत सिंह, वंदना सिंह , देवेंद्र सिंह , मुन्नाराम,भोला प्रसाद गौतम, महेश यादव एवं छात्र , उमा द्विवेदी, अर्पित तिवारी, राजकुमार, पिंकी कुशवाहा, रोशनी कुशवाहा तथा  गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, Ansh media, MP jansampark, Panna PRO, NGO work, Jan Abhiyan Parisad, breaking news, 


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने