Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्यप्रदेश: 30 जून 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
अमझिरिया में जल गंगा संवर्धन अभियान का हुआ गरिमामय समापन...।
अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। अमझिरिया में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन जल संरक्षण एवं जनभागीदारी के संदेश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे परमार, कलेक्टर ऊषा परमार, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान जल कलश यात्रा, जल स्रोतों का पूजन तथा जल संरक्षण का संकल्प लेकर जल संवर्धन एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया गया।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, breaking news, Ansh media, NGO work, jal ganga samvardhan abhiyan, Jan Abhiyan Parisad
