'

पन्ना मध्य प्रदेश: पन्ना जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर उग्र किया प्रदर्शन।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 10 अप्रैल 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


पन्ना जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर उग्र किया प्रदर्शन।

ब्यूरो.पन्ना। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर आज पन्ना जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर उग्र प्रदर्शन किया जिला अध्यक्ष अनीश खान के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में जिले भर से भारी संख्या में कांग्रेस नेता कार्यकर्ता और किसान शामिल हुए।

आंदोलन की शुरुआत इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय से हुई, जहाँ से कार्यकर्ता रैली की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेसी वहीं धरने पर बैठ गए। काफी देर तक चली नारेबाजी और प्रदर्शन के बाद संयुक्त कलेक्टर कुशल सिंह गौतम ज्ञापन लेने पहुंचे।

कांग्रेस ने महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपे गए ज्ञापन में किसानों के हित में  प्रमुख मांगें रखी हैं जिसमें

गेहूं खरीदी की तारीखों में बार-बार हो रहे बदलाव को बंद कर व्यवस्था में सुधार किया जाए।

 सहकारी संस्थाओं द्वारा किसानों से कर्ज वसूली की अंतिम तिथि 30 मई के बाद निर्धारित की जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

 हाल ही में हुई बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और आगजनी से जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उनका तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए। बिजली बिलों की वसूली के नाम पर किसानों की संपत्ति कुर्क करने या नीलामी जैसी दमनकारी कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए।

प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष अनीश खान ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी रुख अपनाए हुए है। एक तरफ प्राकृतिक आपदा ने कमर तोड़ दी है, तो दूसरी तरफ प्रशासन वसूली के नाम पर किसानों को प्रताड़ित कर रहा है। यदि इन मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो कांग्रेस आने वाले समय में और भी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी राजभान सिंह प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव वीरेंद्र द्विवेदी, पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, महेंद्र बागरी, शिवजीत सिंह,भरत मिलन पांडे, गिरधारी लोधी,पुष्पेंद्र यादव, जीवन लाल सिद्धार्थ, रामकिशोर मिश्रा, राजेश तिवारी, रवेन्द्र प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गण रमा बुंदेला, जगदीश यादव, राम बहोरी लोधी, मिलन कुशवाहा, बबलू गौतम, सौरभ दुबे, सुरेंद्र नामदेव, छबिलाल चौधरी, प्रेम परस्ते, मुकेश चौरसिया सहित कांग्रेस नेता आनंद शुक्ला, दादूराम मिश्रा, आशीष बागरी, हक्कुन दहायत, जय कुमार कुशवाहा,राकेश शर्मा, कदीर खान, मार्तंड देव बुंदेला, सुरेंद्र सिंह आदिवासी, राजबहादुर पटेल, राम बहादुर द्विवेदी, श्रीमती आस्था तिवारी, चांदनी जाटव, रहीमा खातून, वेदांत मिश्रा, भभूत सिंह राजपूत, माखन पटेल, हसीब खान, राकेश सोनकर,बृजेंद्र यादव, शिवप्रकाश दीक्षित, शशीकांत दिक्षित, सत्यम उपाध्याय, केसरी अहिरवार, राजाबाबू पटेल, नरेंद्र विश्वकर्मा, शिवलाल सेन, राजेश द्विवेदी, पिंकू सिद्दीकी, निपेंद्र सिंह, रामचंद्र लोधीज़ बाल किशोर शर्मा सहित काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हुआ किसान शामिल रहे।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Breaking news, MP jansampark, Panna PRO, national congress party, Breaking

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने