Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 10 अप्रैल 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
कांग्रेस कार्यालय, पन्ना में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश जाटव के नेतृत्व में ध्वज वंदन एवं विचार संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ब्यूरो.पन्ना। आज राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय, पन्ना में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश जाटव के नेतृत्व में ध्वज वंदन एवं विचार संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई।
तत्पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान द्वारा NSUI का झंडा फहराया गया। और
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आकाश जाटव ने कहा कि आज देश और प्रदेश में छात्र-युवा वर्ग गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार छात्र राजनीति को कमजोर करने और समाप्त करने का काम कर रही है। मध्यप्रदेश में लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव बंद कर दिए गए हैं, जिससे छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि एक ओर प्रदेश में पेपर लीक जैसी घटनाएं आम हो चुकी हैं, वहीं दूसरी ओर महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, लेकिन सरकार इन गंभीर मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) हमेशा से छात्र-युवा हितों की आवाज उठाता रहा है और आगे भी संघर्ष जारी रखेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि संगठन की विचारधारा को अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचाएं और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित साथियों ने भारतीय संविधान की शपथ ली और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पन्ना जिले के प्रभारी और समस्त कांग्रेस जन और पन्ना एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, national congress news, Breaking news, MP jansampark, Panna PRO, crime news, Viral new
