'

अमानगंज पन्ना : पन्ना पुलिस द्वारा अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जुयें के फड़ पर दबिश देकर 09 जुआरियों के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 10 अप्रैल 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


पन्ना पुलिस द्वारा अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जुयें के फड़ पर दबिश देकर 09 जुआरियों के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही।

फ़ड़ से एक किया सेल्टोस कार, 01 स्कूटी,04 मोटर सायकिल ,09 मोबाइल फोन एवं ₹77580 नगदी सहित कुल करीबन 14 लाख रुपये से अधिक का मशरुका किया गया जप्त।

अमानगंज ब्यूरो.पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन पर विगत रात्रि को थाना अमानगंज क्षेत्र अंतर्गत जुआ खेलने एवं जुआ फड़ संचालित करने वाले जुआरियों के विरुद्ध थाना अमानगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारियों को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

इसी तारतम्य में थाना प्रभारी अमानगंज उनि. रवि सिंह जादौन को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि तकिया नाला श्मशान घाट के पास कुछ व्यक्ति मोबाइल की टॉर्च के उजाले में ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। थाना प्रभारी द्वारा सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वन्दना सिंह चौहान के मार्गदर्शन मे अमानगंज पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई। दबिश के दौरान मौके पर कुछ लोग पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते पाए गए, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस द्वारा मौके से 09 आरोपियों को अभिरक्षा मे लिया गया साथ हि मौके से एक बिना नम्बर की सेल्टोस कार, एक स्कूटी ,04 मोटर सायकिल एवं 09 मोबाइल फोन सहित ₹77580 नगदी एवं 52 पत्तो की ताश की गड्डी जप्त की गई। मामले मे कुल लगभग ₹14  लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना अमानगंज मे संबंधित धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

नाम पता आरोपी:--

1. अश्वनी पिता स्व. श्री कृष्ण कुमार भटनागर उम्र 48 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 01 अमानगंज 

2. शिवम उर्फ मोन्टी पिता श्री मुन्ना लाला चौरसिया उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 07 अमानगंज 

3. दिलीप पिता स्व. श्री हल्के स्वामी उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 03 अमानगंज 

4. अंकित पिता स्व. श्री लखन लाल निखरा (गुप्ता) उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 08 अमानगंज 

5. कल्लू खान पिता इकबाल खान उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 02 अमानगंज 

6. विक्की खटिक पिता श्री जगन खटिक उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 04 अमानगंज 

7. शिवम उर्फ शुभम पिता श्री नर्मदा सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 09 अमानगंज 

8. पप्पू सिंह उर्फ टीकम सिंह परमार पिता स्व. श्री चन्द्रभान सिंह परमार उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम गड़ोखर हाल वार्ड क्र. 04 अमानगंज 

9. सप्पू उर्फ सफीक खान पिता स्व. नत्थू खान उम्र 48 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 02 रंगरेज मोहल्ला अमानगंज, जिला पन्ना।।।

जप्त मशरूका-- 

 ₹77,580/- नगदी, 52 ताश के पत्ते, 09 मोबाइल फोन (कीमती लगभग ₹91,000/-) , जुआ खेलने में प्रयुक्त हरा नेट , 01 स्कूटी, 04 मोटर साइकिल एवं 01 कार (कुल कीमत लगभग ₹12,50,000/-)  कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग ₹14,19,110/- का जप्त किया गया है।।

सराहनीय योगदान- 

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी अमानगंज उनि रवि सिंह जादौन,सउनि राघवेन्द्र प्रधान,  प्र.आर. गणेश सिंह, लक्ष्मण यादव , आर. तुलसी, मुनेन्द्र, मेहरवान, अंगद, अखिल, अरूण का सहायनीय योगदान रहा।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, breaking news, panna PRO, MP jansampark, panna police, MP police, Crime

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने