'

ब्रजपुर पन्ना: पन्ना पुलिस द्वारा अवैध गौवंश/मवेशियों की तस्करी मे शामिल आरोपियों पर लगातार की जा रही प्रभावी कार्य़वाही।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 11 अप्रैल 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


पन्ना पुलिस द्वारा अवैध गौवंश/मवेशियों की तस्करी मे शामिल आरोपियों पर लगातार की जा रही प्रभावी कार्य़वाही।

बृजपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत  अवैध गौवंश परिवहन की घटना मे शामिल फरार 05 आरोपियों को किया गया गिऱफ्तार।

14 नग मवेशी (भैंस एवं पड़िया)  सुरक्षित बरामद कर परिवहन मे प्रयक्तु कंटेनर ट्रक वाहन कीमती करीब ₹15 लाख रुपये का किया गया जप्त।

ब्रजपुर ब्यूरो.पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों, गौवंश/मवेशी परिवहन एवं पशु क्रूरता के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्य़वाही के निर्देश दिये गये है। उक्त अभियान के तहत बृजपुर पुलिस टीम द्वारा मवेशियों के अवैध परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 05 आरोपियों पर वैधानिक कार्य़वाही की गई है।

दिनांक विगत रात्रि में थाना प्रभारी बृजपुर उनि शक्ति प्रकाश पाण्डेय को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर अवैध रूप से बांदा (उ.प्र.) तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी बृजपुर वऱिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिया नायडू के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी अजयगढ़ राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में बृजपुर पुलिस टीम द्वारा नवोदय तिराहा ठाकुर बाबा पुलिया के पास सघन चेकिंग लगाई गई।

घेराबंदी के दौरान संदिग्ध डीसीएम ट्रक क्रमांक UP 78 KN 6734 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 14 नग मवेशी (भैंस एवं पड़िया) को अत्यंत अमानवीय स्थिति में ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ पाया गया। पुलिस द्वारा तत्काल सभी मवेशियों को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया गया।

मामले में थाना बृजपुर में अपराध क्रमांक 69/2026 पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम एवं मोटर यान अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

मौके पर मवेशियों को सुरक्षित रूप से शहपूरा गौशाला में रखा गया है। कार्यवाही के दौरान डीसीएम वाहन एवं मवेशियों को विधिवत जब्त किया गया, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹20,00,000/- है।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा मवेशियों को अवैध रूप से बांदा ले जाना स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण:--

1. सहजादे पिता नईम खान (32 वर्ष), निवासी बांदा 

2. वसीम पिता पप्पू कुरैशी (21 वर्ष), निवासी फतेहपुर 

3. रामप्रकाश पिता मइयादीन राजपूत (30 वर्ष), निवासी बांदा 

4. मुईम पिता मुवीन कुरैशी (42 वर्ष), निवासी बांदा 

5. मुनिश खान (वाहन मालिक), निवासी बांदा।।

सराहनीय योगदान:-

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बृजपुर उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय, प्र. आर. प्रदीप हरदेनिया, राजेश, कमलेश व्यास, ब्रजेश, आर. दिलीप शर्मा, अमर सिंह, दीपक सोनकिया, संजय बघेल का सराहनीय योगदान रहा।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar MP news, Panna PRO, panna police, MP police, breaking news, BJP News


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने