Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 11 अप्रैल 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
अजयगढ़ अभियान की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।
अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। नीति आयोग ने प्रदेश के 42 विकासखंड में से सम्पूर्णता अभियान 2.0 चलाया जा रहा है।जिसके तहत महिला एवं बाल विकास,शिक्षा व पशुपालन विभाग के 6 इण्डिकेटर पर कार्य किया जा रहा है।ये अभियान 14 अप्रेल तक चलेगा।इसी के तहत आज जनपद पंचयात के सभागार में एसडीएम आलोक मार्को की उपस्थिति में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।जिसके तहत शासन द्वारा चिन्हित पैरामीटर पर समीक्षा की गई। जिसमे महिला बाल विकास विभाग के आईसीडीएस कार्यक्रम के तहत नियमित रूप से पूरक पोषण प्राप्त करने वाले 6 माह से 6 साल के बच्चों का प्रतिशत,रिपोर्टिंग माह के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों कि मापन दक्षता,कार्यसील शौचालयों वाले आँगनबाड़ी केंद्रों का प्रतिशत,पेयजल सुविधा से युक्त कार्यरत आँगनबाड़ी केंद्रों का प्रतिशत,शिक्षा विभाग के कुल विद्यालयो कि तुलना में पर्याप्त संख्या में बालिका शौचालयों सुविधा वाले विद्यालयों का प्रतिशत व पशु चिकत्सा विभाग के पशुयों के टीकाकरण का प्रतिशत शामिल है।जिनके अंतर्गत आए हुए अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत कर जल्द से जल्द सभी पर 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान एसडीएम आलोक मार्को,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सतीश सिंह नागवंशी,खंड शिक्षा अधिकारी बी डी रजक,खंडचिकित्सा अधिकारी डॉ शोभाराम शर्मा,बीआरसीसी अरविन्द सिंह,महिला बाल विकास से अंशिका त्रिपाठी,जनपद पंचायत से योगेश सिंह,अस्पताल फूलचंद्र अहिरवार,रुचि शर्मा महिला बाल विकास से सुपरवाइजर रोशनी वैष्णव,माया अहिरवार,संगीता शुक्ला,आकांक्षा त्रिपाठी,सहित एएनएम, सुपरवाइजर,आँगनबाड़ी कार्यकर्त्ता,सहायिका,आशा कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी उपस्थित रहे।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, breaking news, BJP News, sport news, mp jansampark, Panna PRO, Viral news, Google tren

