'

अमानगंज पन्ना: पन्ना पुलिस द्वारा अमानगंज थाना क्षेत्र से अपहृत 02 नाबालिक बालिकाओ सूचना के महज 04 घण्टे के अन्दर किया गया दस्तयाब।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 11 अप्रैल 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


पन्ना पुलिस द्वारा अमानगंज थाना क्षेत्र से अपहृत 02 नाबालिक बालिकाओ सूचना के महज 04 घण्टे के अन्दर किया गया दस्तयाब।

नाबालिक बालिकाओं को सोनीपत हरियाणा जाते वक्त बस स्टेण्ड अजयगढ़ से सुऱक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों को किया गया सुपुर्द ...

अमानगंज ब्यूरो.पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना अमानगंज पुलिस द्वारा अपहृत/लापता नाबालिक बालिकाओं की तलाश हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए थाना अमानगंज में पंजीबद्ध अपहरण संबंधी प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई।

थाना अमानगंज में दर्ज अपराध क्रमांक 185/26 धारा 137(2) BNS, अपराध क्रमांक 186/26 धारा 137(2) BNS में पुलिस टीम द्वारा घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नाबालिक बालिकाओं की तलाश पतारसी प्रारंभ की गई। तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, संभावित ठिकानों पर दबिश एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगातार प्रयास किए गए।

त्विरत कार्यवाही के फलस्वरूप सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना, अजयगढ़ थाना की पुलिस तथा साइबर सेल पन्ना के सहयोग से पुलिस टीम द्वारा नाबालिक बालिकाओं को सोनीपत हरियाण जाते वक्त बस स्टैंड अजयगढ़ के पास से सूचना के महज 04 घण्टे के अन्दर सकुशल दस्तयाब किया गया। दस्तयाबी उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर दोनो बालिकाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

सराहनीय योगदान-  

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमानगंज उनि. रवि सिंह जादौन, सउनि प्रीतम सिंह, महिला प्र.आर कल्पना बागरी आर. गोलू वास्कल, प्र.आर. चालक हेतराम शुक्ला, थाना अजयगढ़ से प्र.आर. जयेन्द्र पाल एवं सायबर सेल टीम पन्ना की विशेष भूमिका रही।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, Sport news, Panna police, mp police, MP jansampark, Panna PRO, cricket live, Crime New

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने