'

खोरा अजयगढ़ पन्ना: खोरा हायर सेकेंडरी स्कूल में साइबर सुरक्षा 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित, थाना प्रभारी ने किया जागरूक।

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्यप्रदेश: 03 जुलाई 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

खोरा हायर सेकेंडरी स्कूल में साइबर सुरक्षा 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित, थाना प्रभारी ने किया जागरूक।

अजयगढ ब्यूरो.पन्ना। बढ़ते डिजिटल अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से आमजन और छात्र-छात्राओं को सुरक्षित रखने के लिए पन्ना पुलिस द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। इसी कड़ी में 'सेफ क्लिक 2.0 सुरक्षित क्लिक सुरक्षित जीवन' साइबर सुरक्षा अभियान के तहत धर्मपुर के सशक्त एवं सजग थाना प्रभारी अनिल सिंह राजपूत जी के नेतृत्व में खोरा हायर सेकेंडरी स्कूल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के दौरान थाना प्रभारी अनिल सिंह राजपूत ने स्कूल के छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीण नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने के तरीके और सुरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, फर्जी कॉल/मैसेज से सावधान रहने, और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी, ताकि समय रहते आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

कार्यक्रम में सैकड़ों लोग रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान में शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा समाजसेवी शुभम राजपूत, खोरा स्कूल के प्राचार्य आर. डी अहिरवार , ठाकुरदीन सर, चंद्रशेखर सर,भूरा प्रसाद सर, जसवंत सिंह, राजकरण, नयन सिंह, विजय सिंह, विपिन, और महेश सहित सैकड़ों ग्रामीण जन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

जागरूकता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

थाना प्रभारी अनिल सिंह राजपूत ने केवल डिजिटल सुरक्षा के प्रति ही लोगों को सजग नहीं किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने उपस्थित सभी युवाओं और ग्रामीणों से अपील की कि वे न केवल साइबर सुरक्षा के नियमों को अपने जीवन में उतारें, बल्कि प्रकृति को बचाने के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, panna police, Ansh media, MP jansampark, Panna PRO, MP police, sefe click abhiyan,


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने