'

अजयगढ़-पन्ना मध्यप्रदेश: हाथी की टक्कर में एक दर्जन लोग घायल...

Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: दिसम्बर 282025

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

अजयगढ़ में तेज रफ्तार का कहर: स्विफ्ट और छोटा हाथी की टक्कर में एक दर्जन लोग घायल

अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। अजयगढ़ क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार ने कहर बरपाया। स्विफ्ट कार और छोटा हाथी (टेंपो ट्रैवलर) की जोरदार भिड़ंत में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि स्विफ्ट कार के दोनों एयरबैग मौके पर ही खुल गए।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार, अतर्रा (उत्तर प्रदेश) निवासी धीरज अवस्थी अपने परिवार के साथ पन्ना स्थित जुगुल किशोर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी स्विफ्ट कार अजयगढ़ के संतराम ढाबा के पास पहुंची, सामने से आ रहे छोटा हाथी से जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को तत्काल अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को पन्ना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायलों की सूची घायलों में शामिल हैं:

धीरज अवस्थी (पिता राजा अवस्थी, उम्र 26 वर्ष)

आकांक्षा अवस्थी (पिता राजा अवस्थी, उम्र 25 वर्ष)

रश्मि अवस्थी (पिता राजा अवस्थी, उम्र 22 वर्ष)

कंचन अवस्थी (पति नीरज अवस्थी, उम्र 29 वर्ष)

विमला अवस्थी (पति राजा अवस्थी, उम्र 55 वर्ष)

छवि पांडे (पिता दया शंकर, उम्र 27 वर्ष)

अद्विक (पिता नीरज, उम्र 11 माह)

सभी ऊपर बताए गए अतर्रा निवासी हैं।

इसके अलावा छोटा हाथी में सवार:

शंकर प्रसाद (पिता बेटा लाल, उम्र 36 वर्ष)

संदीप कुशवाहा (पिता किशन, उम्र 30 वर्ष)

हरिओम कुशवाहा (पिता शंकर लाल) – सभी अजयगढ़ निवासी।

पुलिस कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को मुख्य कारण माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने