'

पवई पन्ना: अपहरत युवक को पवई पुलिस ने किया सकुशल बरामद

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्यप्रदेश: 30 जून 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

अपहरत युवक को पवई पुलिस ने किया सकुशल बरामद

10 लाख की फिरौती मांगने का दावा रातभर चली पुलिस की सर्च ...।

पवई ब्यूरो.पन्ना। पवई नगर के कपड़ा व्यापारी के 20 वर्षीय पुत्र के कथित अपहरण और 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में पवई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद सकुशल बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ में सामने आया घटनाक्रम संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 8 बजे थाना पवई को सूचना मिली कि नगर  के झंडा बाजार निवासी कपड़ा व्यापारी राजेश कुमार डेंगरे के 20 वर्षीय पुत्र अंशुल उर्फ कान्हा का कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है और उसकी रिहाई के बदले 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी जा रही है।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान तथा एसडीओपी भावना दांगी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। साइबर सेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने देर रात तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। बारिश और अंधेरे के बावजूद कई किलोमीटर पैदल तलाश के बाद युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार युवक के बयान में सामने आया घटनाक्रम संदिग्ध है। मामले में सभी संदिग्ध तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है,साथ ही घटना में प्रयुक्त दो मोटर साइकिलों को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है और फरार आरोपियों की  गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है।परिजनों ने आनन फानन में क्यू आर पर भेजे फिरौती के 1.48 लाख रुपए 

थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों ने पुलिस की बिना सूचना के युवक की सुरक्षा को देखते हुए आरोपियों के द्वारा भेजे गए क्यू आर कोड में एक लाख 48 हजार की राशि भेजी की गई थी,जब पुलिस को इसकी जानकारी लगी तो तत्काल ही थाना प्रभारी के द्वारा क्यू आर कोड से लिंक मोबाइल नंबर और खाता क्रमांक पर होल्ड लगवा दिया गया,जिससे राशि आरोपियों तक न पहुंचे। इसके साथ ही थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया की साजिश कर्ता आरोपी युवकों में एक सहपाठी व दो अन्य है । इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार, प्रधान आरक्षक बुद्धसिंह यादव, प्रधान आरक्षक नीरज रैकवार, आरक्षक रमाकांत कुर्मी, प्रधान आरक्षक आशीष अवस्थी तथा साइबर सेल पन्ना की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, breaking news, Ansh media, MP jansampark, Panna PRO, cricket live score, IPL, Panna police, IPS nevedita

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने