'

पन्ना मध्य प्रदेश: वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न...

Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: दिसम्बर 302025

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न...

ब्यूरो.पन्ना। कृषि विज्ञान केन्द्र, पन्ना द्वारा मंगलवार को वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की बैठक का आयोजन किया गया। वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई इस बैठक में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के संचालक, विस्तार सेवायें, डॉ. टी.आर. शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने पन्ना जिले में सब्जियों की खेती को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रदर्शन पर जोर दिया गया। उन्होंने ग्राफ्टेड पौधों को बढ़ावा देने के साथ ही पुराने बीजों को संरक्षित करने की बात कही। साथ ही महिलाओं की कृषि में भागीदारी को बढ़ावा देने एवं प्राकृतिक उत्पाद के उचित दाम प्राप्ति के लिए जैविक हाट बाजार के आयोजन पर जोर दिया। उन्होंने प्राकृतिक खेती अंतर्गत घनजीवामृत, जीवामृत, नीमास्त्र एवं ब्रम्हास्त्र का उपयोग कर मृदा में कार्बनिक पदार्थ एवं सूक्ष्मजीवों की संख्या को बढ़ाकर मृदा स्वास्थ्य सुधारने पर भी विशेष बल दिया। वर्चुअली बैठक में जुड़े डॉ. एस.आर.के. सिंह ने उत्पादन क्लस्टर, जल संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु पशुपालन अपनाने की बात कही। जबलपुर विवि के प्रमण्डल सदस्य संजीव खरे ने किसानों की उत्पादकता में वृद्धि एवं नवाचार फसल के रूप में चिया बीज की खेती को बढ़ावा देने के लिए कहा।

बैठक के अवसर पर केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. पी.एन. त्रिपाठी द्वारा खरीफ 2025 का प्रगति प्रतिवेदन एवं रबी 2025-26 की कार्ययोजना पर पावर पॉइन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया गया। उप संचालक कृषि ओ.पी. तिवारी ने कृषि विज्ञान केन्द्र के सहयोग से कृषकों को नवीन तकनीकी के प्रदाय व संयुक्त रूप से कृषक हित में तत्पर सहयोग के लिए केन्द्र द्वारा उत्पादित प्रजनक बीज को जिले की कृषि समितियों एवं सरकारी प्रक्षेत्रों में बिक्री में सहयोग के लिए कहा। सहायक संचालक उद्यानिकी प्रदीप श्रीवास्तव ने किसानों को प्रदाय की जानी वाली उद्यानिकी फसलों की योजना के बारे में बताया। कमल यादव, ज्ञानेन्द्र तिवारी, आशीष वर्मा एवं कुुंदन द्वारा भी प्राकृतिक खेती एवं मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने का सुझाव दिया गया। एफपीओ के जरिए कृषकों की आय में वृद्धि की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। प्रगतिशील कृषक सुब्रत मलिक एवं शकुंतला कोरी ने खेती से संबंधित अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय पन्ना से डॉ. द्वारिका एवं कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना के वैज्ञानिक डॉ. आर.के. जायसवाल, डॉ. आर.पी. सिंह, रितेश बागोरा, देशराज प्रजापति एवं संदीप त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, sports news, Political News, panna collector Usha parmar, Panna PRO, panna local news, MP jansampark, viral news, breaking news,

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने