Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: दिसम्बर 30, 2025
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
अमित जैन को सौंपा अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक का प्रभार
ब्यूरो.पन्ना। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा केन्द्र प्रवर्तित योजना समग्र शिक्षा अभियान में जिला स्तर पर अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक के पद का प्रभार नवनियुक्त सहायक संचालकों को सौंपने संबंधी निर्णय लिया गया है, जिसके तहत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पन्ना में पदस्थ सहायक संचालक अमित जैन को एडीपीसी का प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक का कार्य देख रहे अधिकारी सहायक संचालक के एडीपीसी पद पर पदभार ग्रहण करने पर अपने मूल पदस्थापना संस्था के लिए कार्यमुक्त माने जाएंगे। समग्र शिक्षा अभियान की अपर परियोजना संचालक मनीषा सेंतिया द्वारा गत सोमवार को इस आशय का आदेश जारी किया गया है।
Tag:
Aapka News Star, sports news, Political News, panna collector Usha parmar, Panna PRO, MP jansampark, Panna Local News, political news, public news, MP
