'

पन्ना मध्यप्रदेश: पन्ना में चमकी 7 मजदूरों की किस्मत, 16.96 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला।

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्यप्रदेश: 13 अगस्त 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

पन्ना में चमकी 7 मजदूरों की किस्मत, 16.96 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला।

करीब 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही अनुमानित कीमत, तीन मजदूरों की शादी की राह हुई आसान।

ब्यूरो.पन्ना। पन्ना की धरती ने एक बार फिर सात गरीब मजदूरों की किस्मत चमका दी। जिले के सरकोहा गांव में खेत की खदान में काम कर रहे सात मजदूरों को 16.96 कैरेट का जेम क्वालिटी हीरा मिला है। हीरे की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। बेशकीमती हीरा मिलने की खबर के बाद मजदूरों के परिवारों में खुशी का माहौल है।

बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान खदान की चाल का जायजा लेने पहुंचे पट्टाधारक अखिलेश पाल की नजर मिट्टी के बीच चमक रहे एक पत्थर पर पड़ी। जांच के बाद उसके हीरा होने की पुष्टि हुई। इसके बाद हीरे को नियमानुसार शासकीय हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया।

इस हीरे की नीलामी के बाद प्राप्त राशि में से नियमानुसार रॉयल्टी और अन्य सरकारी देय राशि काटी जाएगी। शेष रकम सातों पार्टनरों के बीच बराबर-बराबर बांटी जाएगी।

तीन मजदूरों के घर बजेगी शहनाई:

हीरा मिलने से सातों मजदूरों की आर्थिक स्थिति बदलने की उम्मीद है। आर्थिक तंगी के कारण करीब 30 से 38 वर्ष की उम्र तक अविवाहित रहे संतोष, शर्मन और अरुण अब शादी की तैयारी कर रहे हैं। मजदूरों का कहना है कि हीरे से मिलने वाली रकम से वे अपने कच्चे छप्परों को पक्का मकान बनाने के साथ बच्चों की बेहतर शिक्षा पर भी खर्च करेंगे।

मजदूरों ने अपनी मेहनत और किस्मत से मिली इस सौगात के लिए खुशी जाहिर की है। वहीं, हीरे की सरकारी नीलामी के बाद मिलने वाली रकम से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, public news, diamond City panna, Ansh media, breaking news, panna PRO, NMDC Panna, 


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने