'

अजयगढ़ पन्ना: कलेक्टर ने मेधावी छात्र नीरज प्रजापति को किया सम्मानित...।

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्यप्रदेश: 24 अगस्त 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

कलेक्टर ने मेधावी छात्र नीरज प्रजापति को किया सम्मानित...।

अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा गत 20 एवं 21 अगस्त को मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा में राज्य स्तरीय गणित, विज्ञान, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी 2025-26 का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

इस आयोजन में पन्ना जिले के विकासखण्ड अजयगढ़ अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय खरौनीपुरवा में कक्षा 6वीं में अध्ययनरत मेधावी छात्र नीरज प्रजापति ने सागर संभाग का प्रतिनिधित्व किया। छात्र नीरज ने पर्यावरण पर आधारित मॉडल अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प पर आधारित रिसाइकिल बिन प्लांट का उत्कृष्ट प्रदर्शन व प्रस्तुतीकरण कर राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

मेधावी छात्र की इस शानदार उपलब्धि पर पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार ने सोमवार, 24 अगस्त को कलेक्ट्रेट कार्यालय में छात्र से मुलाकात कर उसका उत्साहवर्धन किया तथा उपहार भेंट कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत पन्ना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे, अनुविभागीय अधिकारी संजय नागवंशी, जिला परियोजना समन्वयक किरण कौशिक, सहायक परियोजना समन्वयक सत्येन्द्र प्रताप सिंह व गोविंद तिवारी, मेंटर्स शिक्षक सत्येन्द्र कुमार मौर्य एवं छात्र के पिता शिवकुमार प्रजापति उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Ansh media, MP jansampark, Panna PRO, breaking news, IAS officer,google 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने