'

Breaking News-चित्रकूट उत्तरप्रदेश: चित्रकूट में बाढ़ ने मचाई तबाही, रामघाट का बड़ा पुल टूटा, लोगों में मची अफरा-तफरी।

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्यप्रदेश: 29 अगस्त 2026

चित्रकूट में बाढ़ ने मचाई तबाही, रामघाट का बड़ा पुल टूटा, लोगों में मची अफरा-तफरी।

ब्यूरो.चित्रकूट उत्तरप्रदेश। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण चित्रकूट में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। तेज जलप्रवाह ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बाढ़ के बढ़ते कहर के बीच रामघाट स्थित बड़ा पुल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Video clip:1_

चारों ओर पानी का सैलाब नजर आ रहा है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच बाढ़ का भय बना हुआ है। पुल के टूटने से आवागमन भी प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने का प्रयास कर रहे हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और बचाव दल सक्रिय हो गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Video clip:2_

प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे नदी, घाट और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं। बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Uttarpradesh News, breaking news, Chitrakoot UP news, Ansh media, Nepal news, Sport news, cricket live, 


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने