Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 13 जून 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
पीएम स्वनिधि योजना ने पंख दिए राजाबाबू के आत्मनिर्भर बनने के सपने को।
ब्यूरो.पन्ना। सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे और मध्यम स्वरोजगार की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक वरदान साबित हो रही है। बिना किसी गारंटी के आसान वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली इस योजना ने युवाओं को न केवल आर्थिक संबल दिया है, बल्कि ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर बड़े बदलाव की नींव भी रखी है। सागर जिले के कर्रापुर निवासी श्री राजाबाबू ठाकुर की कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि कैसे एक छोटा सा शासकीय सहयोग किसी युवा के हुनर को आत्मनिर्भरता की नई उड़ान दे सकता है।
कर्रापुर निवासी श्री राजाबाबू ठाकुर बताते हैं कि वह अपने पैरों पर खड़ा होना चाहते थे। उनके पास मोबाइल सुधारने और तकनीकी काम का अच्छा हुनर था, लेकिन खुद की दुकान शुरू करने या उसमें जरूरी सामान (एसेसरीज) रखने के लिए पर्याप्त पूंजी नहीं होने के कारण वह अच्छे से कम नहीं कर पा रहे थे। आर्थिक तंगी के कारण वह चाहकर भी अपने हुनर का सही इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे।
इसी बीच श्री राजाबाबू को केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में जानकारी मिली। यह योजना बिना किसी गारंटी के छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराती है। राजाबाबू ने योजना के अंतर्गत नगर परिषद कर्रापुर में आवेदन किया। उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंक द्वारा 25,000 रुपए का ऋण स्वीकृत कर सीधे उनके खाते में ट्रांसफर कर दिया गया। इस राशि से वह अपनी मोबाइल की दुकान में नया स्टॉक, मोबाइल एसेसरीज (कवर, चार्जर, इयरफोन) और रिपेयरिंग के जरूरी उपकरण खरीदे।
श्री राजाबाबू ठाकुर कहते हैं कि संकट के समय जब खुद का व्यवसाय शुरू करना एक बड़ी चुनौती था, तब पीएम स्वनिधि योजना मेरे लिए संबल बनकर आई। शासन से मिले इस सहयोग ने न केवल मुझे आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि मेरा आत्मविश्वास भी लौटाया।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, google trends, Ansh media, MP jansampark, Panna PRO,
