Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्यप्रदेश: 21, जुलाई 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में अजयगढ़ में NSUI का प्रदर्शन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन, इस्तीफे की मांग।
अजयगढ़, ब्यूरो.पन्ना। देशभर में हो रहे पेपर लीक, भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था और दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को NSUI जिला इकाई पन्ना ने अजयगढ़ के जयस्तंभ चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व NSUI जिलाध्यक्ष आकाश जाटव ने किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से NSUI कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी भी हुई।
शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें:
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आकाश जाटव ने कहा कि आज देश का छात्र अपने भविष्य को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन सरकार उसकी आवाज़ दबा रही है। लगातार हो रहे पेपर लीक ने लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ा है। जब छात्र न्याय मांगने दिल्ली की सड़कों पर उतरे तो उन पर लाठियां बरसाई गईं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने मांग की कि शिक्षा मंत्री नैतिक आधार पर इस्तीफा दें। पेपर लीक के दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए। साथ ही छात्रों पर हुए पुलिस बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शनकारियों ने "पेपर लीक बंद करो", "भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था मुर्दाबाद", "छात्र एकता जिंदाबाद" और "न्याय दो, भविष्य दो, शिक्षा दो" के नारे लगाए। अंत में चेतावनी दी गई कि यदि छात्रों की मांगों की अनदेखी हुई तो NSUI पूरे जिले में आंदोलन तेज करेगी।
उपस्थित रहे:
रवि यादव, राजा जी बुंदेला, आशीष यादव, प्रबल चतुर्वेदी, रामनारायण सिंह मान - NSUI विधानसभा अध्यक्ष पन्ना, बृजेंद्र सिंह यादव - NSUI ब्लॉक अध्यक्ष, साजिद खान, विकाश तिवारी, कृष यादव, अनुज बुंदेला, अक्षय बुंदेला, दीपांशु गर्ग, विवेक शुक्ला, प्रेम नारायण यादव, अजय ठाकुर, अनिल यादव, दयाशंकर यादव, पीयूष शिवहरे, आकाश वंशकार, गोलू खान, राहुल खरे, राहुल गुप्ता सहित NSUI के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
छात्रों पर लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं होगा
दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज अजयगढ़ के जयस्तंभ चौराहे पर NSUI ने किया प्रदर्शन।
NSUI जिलाध्यक्ष आकाश जाटव के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग की गई।
पेपर लीक बंद करो!
भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था मुर्दाबाद!
छात्र एकता जिंदाबाद!
सरकार जवाब दो, छात्रों का भविष्य सुरक्षित करो।
अजयगढ़ में दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में NSUI का प्रदर्शन। जिलाध्यक्ष आकाश जाटव के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक पर कठोर कार्रवाई और छात्रों पर हुए पुलिस बल प्रयोग की जांच की मांग उठाई।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, jantar mantar Delhi, sansad bhavan, loksabha, paper leak, NEET UG paper leak, Student protest,ANSH Media
