Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्यप्रदेश: 25, जुलाई 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन।
अजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर कांग्रेस ने जताया विरोध, सरकार पर हमला।
अजयगढ़, ब्यूरो.पन्ना|मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को अजयगढ़ के जय स्तंभ चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अजयगढ़ एवं धरमपुर के संयुक्त तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू हुआ।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित पेपर लीक प्रकरण, दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी का विरोध किया।
नेताओं ने क्या कहा?:
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है। दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठियां बरसाई गईं और लोकतांत्रिक आवाज को दबाया जा रहा है। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला है। न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी।
नेता भरत मिलन पांडे ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशभर से आए छात्रों पर बर्बरता की गई। छात्रों की मांग पूरी होने तक कांग्रेस पूरी ताकत से उनके साथ खड़ी है।
प्रदेश प्रतिनिधि हसीब उर्फ रिंकू खान ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाली सरकार को जवाब देना होगा।
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश यादव - अजयगढ़ एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बहोरी लोधी - धरमपुर ने किया।
उपस्थित रहे:
भरत मिलन पांडे, राकेश गर्ग, हसीब उर्फ रिंकू खान, वरिष्ठ नेता रामऔतार तिवारी, मोहम्मद महमूद, आकाश जाटव, रवि यादव, प्रबल नारायण चतुर्वेदी, राजू यादव, राजा जी बुंदेला, साजिद खान, मक्खी यादव, प्रेम नारायण यादव, फिरोज खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धरना-प्रदर्शन:
पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी-प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में आज अजयगढ़ के जय स्तंभ चौक पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन।
ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश यादव और बहोरी लोधी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
छात्रों की आवाज़ दबाना बंद करो!
पेपर लीक के दोषियों पर कार्रवाई करो!
लोकतंत्र बचाओ!
अजयगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन
मुद्दा: पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज, राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी
स्थान: जय स्तंभ चौक, अजयगढ़
आयोजक: ब्लॉक कांग्रेस अजयगढ़ व धरमपुर
नेतृत्व: जगदीश यादव, बहोरी लोधी
मुख्य मांग: छात्रों पर हुए अत्याचार की जांच, पेपर लीक पर कार्रवाई, लोकतांत्रिक आवाज दबाना बंद हो।
Tag:


