Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्यप्रदेश: 25, जुलाई 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
बड़ी खबर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार।
अजयगढ़, ब्यूरो.पन्ना। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
साथ ही प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके मौजूदा विभागों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया है।
इस घटनाक्रम के पीछे की वजह:
पिछले कुछ हफ्तों से देशभर में पेपर लीक, परीक्षा में धांधली और दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। NSUI और कांग्रेस समेत छात्र संगठन शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करने और इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
अब क्या होगा?:
1. प्रह्लाद जोशी अब शिक्षा मंत्रालय संभालेंगे। वे पहले से ही संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री हैं।
2. पेपर लीक और परीक्षा सुधार को लेकर नए सिरे से नीति और फैसले लिए जा सकते हैं।
इस खबर पर अजयगढ़ में भी पिछले 2 दिन से NSUI और कांग्रेस प्रदर्शन कर रहे थे और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठा रहे थे।
Tag:
Aapka News Star, political news, jantar mantar, Dharmendra pardhan, cm Mohan Yadav, pm narendra modi, BJP News, CJP news, Loksabha, ansh Media, Viral
