'

पन्ना मध्यप्रदेश: हितग्राहियों को दो माह का खाद्यान्न एक साथ दिया जा रहा है, इसका प्रचार-प्रसार कराएं - कमिश्नर...

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 10 जून 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

हितग्राहियों को दो माह का खाद्यान्न एक साथ दिया जा रहा है, इसका प्रचार-प्रसार कराएं - कमिश्नर...

ब्यूरो.पन्ना। कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा हितग्राहियों को माह मई और माह जून का खाद्यान्न राशन दुकानों के माध्यम से एक साथ दिया जा रहा है। इस कार्य का विभिन्न प्रचार माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण के संबंध में समुचित जानकारी होना चाहिए। उन्हें खाद्यान्न वितरण के समय किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होना चाहिए।

कमिश्नर ने यह निर्देश आज खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। बैठक में कमिश्नर ने उपार्जन कार्य की समीक्षा के दौरान पन्ना और दमोह जिलों में उपार्जित अनाज के परिवहन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पन्ना और दमोह जिलों में परिवहन का कार्य तेजी से पूर्ण कराएं।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, google trends, NGO work, Ansh media, Panna PRO,viral 


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने