'

पन्ना मध्यप्रदेश: उपार्जित अनाजों का तेजी से परिवहन, भंण्डारण और किसानों को भुगतान सुनिश्चित करें- कमिश्नर

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 10 जून 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

उपार्जित अनाजों  का तेजी से परिवहन, भंण्डारण और किसानों को भुगतान सुनिश्चित करें- कमिश्नर

➡️ खाद, बीज और कीटनाशकों के गुणवत्तान नियंत्रण के लिए करें सख्त  कार्यवाही -कमिश्नर

➡️ कालातीत ऋणों की वसूली पर विशेष ध्यान दें अधिकारी - कमिश्नर

➡️ मिट्टी परीक्षण, स्‍वाईल हेल्थि कार्ड वितरण कार्य में उदासीनता पर उप संचालक कृषि पन्ना, को नाटिस जारी करने के कमिश्नर ने दिए निर्देश

➡️ कमिश्नर ने की कृषि, मण्डी, सहकारिता विभाग की समीक्षा।

ब्यूरो.पन्ना। कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने सागर संभाग में उपार्जित अनाजों का तेजी से परिवहन, भण्डारण और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कमिश्नर ने कहा है कि सागर संभाग के सभी जिलों में उपार्जित अनाजों का तेजी से परिवहन, भण्डारण और किसानों को उपर्जित अनाजों का भुगतान सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ किया जाए।

कमिश्नर ने सागर संभाग के सभी कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे सागर संभाग में किसानों को उच्चा गुणवत्ता के खाद, बीज और कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं तथा खाद, बीज और कीटनाशकों की उच्च स्तर की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्ता नियंत्रण के लिए सख्ती कार्यवाही सुनिश्चित करें।

कमिश्नर ने खाद, बीज और कीटनाशकों की गुणवत्ता नियंत्रण के लिए सागर संभाग के निवाड़ी, टीकमगढ़ एवं पन्ना जिले में अपेक्षित कार्य नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे खाद, बीज और कीटनाशकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जून माह के अंत तक निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध शत प्रतिशत नमूने लें तथा अमानक स्तर के खाद, बीज और कीटनाशक बेचने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें।

कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि किसानों को उच्चत गुणवत्ता का खाद, बीज और कीटनाशक मुहैया कराना हमारी सर्वाेच्चा प्राथमिकता है। इस दिशा में कृषि विभाग के अधिकारी समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करें। कमिश्नर सागर संभाग ने उक्त निर्देश आज कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, मण्डी  बोर्ड की संयुक्त समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।

बैठक में मिट्टी परीक्षण कार्य की जिलेवार समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने सागर संभाग के पन्ना जिले में अपेक्षित कार्य नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। समीक्षा के दौरान स्वाईल हेल्थ कार्ड वितरण कार्य में भी पन्ना जिले की प्रगति नगण्य पाई गई। जिस पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उप संचालक कृषि पन्ना को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संयुक्त संचालक कृषि सागर संभाग को दिए। समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सागर संभाग के सभी जिलों में मिट्टी परीक्षण कार्य का लक्ष्य, विश्लेषण का लक्ष्य तेजी से पूर्ण कराएं तथा किसानों को स्वाईल हेल्थ कार्ड का वितरण समय सीमा में पूर्ण कराएं।

बैठक में कमिश्नर ने नरवाई जलाने की प्रकरणों की जिलेवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सागर संभाग के सभी जिलों में नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान पन्ना और सागर जिले में पिछले वर्षों की अपेक्षा रबी सीजन में नरवाई जलाने के प्रकरणों में वृद्धि होने पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा कहा कि कृषि विभाग नरवाई जाने से रोकने के लिए कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही सुनिश्चत करे।

बैठक में कमिश्नर ने कहा कि आगामी खरीफ सीजन के लिए किसानों को उनकी कृषि आवश्यकताओं के लिए सहजता से ऋण वितरण सुनिश्ति किया जाए तथा कालातीत ऋणों की वसूली के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएं। कमिश्नर ने अपेक्स  बैंक तथा सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कालातीत ऋणों की जिलेवार समीक्षा करें तथा कालातीत ऋणों की वसूली के लिए समुचित कार्यवाही भी सुनिश्चित करें।

बैठक में कमिश्नर ने प्राकृतिक खेती कार्यक्रम, बायोरिर्साेस सेंटर, मॉडल डिमोंस्ट्रेेसन कार्य, बीज प्रमाणीकरण कार्यक्रम एवं कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही बलराम तालाब योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास श्री राकेश शुक्ला, संयुक्त संचालक कृषि, संयुक्त संचालक मण्डी बोर्ड, बीज प्रमाणीकरण अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, google trends, Ansh media, MP jansampark, Panna PRO, 


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने