Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 10 जून 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
सागर संभाग में पशुओं का प्राथमिकता के साथ टीकाकरण कराएं-कमिश्नर
➡️ पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का परिणाममूलक क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं - कमिश्नर
➡️पशु टीकाकरण में उदासीनता पर उप संचालक टीकाकरण को नोटिस जारी करने के कमिश्नर ने दिए निर्देश।
ब्यूरो.पन्ना। कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने सागर संभाग के सभी जिलों में पशुओं के टीकाकरण के कार्य को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने सागर संभाग के सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि चालू वित्तीय वर्ष में पशु टीकाकरण के कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने कहा है कि पशुओं का टीकाकरण अति महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं।
कमिश्नर ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित आचार्य विद्यासागर योजना, बकरी पालन योजना, मुर्रा पाड़ा योजना, बैकयार्ड योजना, कड़कनाथ योजना, चरिचरा योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर योजना, स्वावलंबी गौशाला योजना की प्रगति की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि उक्त सभी योजनाओं का प्रभावी और परिणाममूलक क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं तथा पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएं।
बैठक में कमिश्नर ने पशु टीकाकरण कार्य की प्रगति की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि टीकमगढ़ जिले में पशु टीकाकरण के कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, टीकमगढ़ को पशु टीकाकरण कार्य में उदासीनता बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा कहा कि सागर संभाग में पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए तथा पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें।
बैठक में कमिश्नर ने मत्स्य पालन विभाग तथा उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की। बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास श्री राकेश शुक्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, MP jansampark, Panna PRO, Ansh media, breaking news,
