Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 03 जून 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
जनकल्याण अभियान में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देना करें सुनिश्चित
मुख्य सचिव ने कलेक्टर्स के साथ अभियान संबंधी तैयारियों की समीक्षा की
ब्यूरो.पन्ना। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कलेक्टर्स से कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्राथमिकता के अनुरूप 5 जून से आयोजित होने वाले जनकल्याण अभियान में पात्र हितग्राहियों को केन्द्र और राज्य की विभिन्न योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम और स्वच्छता अभियान, जनकल्याण शिविर, प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस गतिविधियों का उत्कृष्ट क्रियान्वयन हो। मुख्य सचिव श्री जैन बुधवार को मंत्रालय से कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए अभियान की तैयारियों की समीक्ष कर रहे थे। इस मौके पर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी व्हीसी कक्ष में कलेक्टर ऊषा परमार सहित जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, डिप्टी कलेक्टर अनिल कुमार तलैया एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 25 दिन पूर्व खजुराहो से काउंटडाउन शुरू हुआ है। ऐसे में हम सबका यह उत्तरदायित्व है कि शरीर को निरोगी रखने वाले योग से जन-जन को जोड़ें और नया रिकार्ड कायम करें। उन्होंने कहा कि कलेक्टर्स प्रयास करें कि योग का एक कार्यक्रम जिले की ऐतिहासिक धरोहर अथवा पर्यटन स्थल पर जरूर आयोजित हो। बैठक में बताया गया कि गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के लिए योग की व्यक्तिगत श्रेणी की गतिविधि 14 जून को भी होगी, जिसमें लोग टोल फ्री नंबर 18003157008 पर पंजीयन करवा सकते हैं। इस दिन यह आयोजन सुबह 6.15 से 7.35 बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री से समन्वय कर कलेक्टर्स विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक होने वाली सभी गतिविधियों के लिए प्लान तैयार करें तथा पूरी प्लानिंग से नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में पौधरोपण किया जाए। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 जून को भोपाल से अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान पूरे प्रदेश में जल चेतना और पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। पौधरोपण जियो टैगिंग और क्यूआर कोड के साथ किया जाएगा। इस गतिविधि के तहत स्वच्छता अभियान चलाकर ठोस और प्लास्टिक अपशिष्ट की सफाई के साथ जल स्त्रोतों की सफाई और गहरीकरण के कार्य भी किए जाएंगे।
मुख्य सविच ने 12 से 18 जून की अवधि में हर ब्लाक में 3 दिवसीय जनकल्याण शिविर लगाने पर सर्वाधिक फोकस करने के कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हितग्राही का योजनाओं के लिए चयन और प्रचलित योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने में पूरी गंभीरता बरतें। उन्होंने इस दौरान लोक सेवा गारंटी में प्राप्त शिकायतों के साथ ही समाधान एक दिन में प्राप्त आवेदनों का संतुष्टिपूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रयास हो कि समय-सीमा में ही आवेदकों की जायज मांगो और शिकायतों का समाधान हो जाए। संबंधित विभाग संवदेनशील रहें और यह सुनिर्श्चित करें कि कोई भी वंचित पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से नहीं छूटे। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि 19 और 20 जून को हर जिले में अनिवार्य रूप से प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी और कार्यशालाएं दो-दो स्थानों पर आयोजित की जाएं। उन्होंने कृषि भूमि को अधिक उपजाऊ बनाए रखने के लिए फर्टिलाइजर के उपयोग को हतोत्साहित करने और प्राकृतिक खेती को अपनाने पर फोकस करने के लिए कहा। अभियान के अंतिम दिन 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से देश में अग्रणी बनाने के निर्देश भी दिए।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, sport news, Sagar commissioner, google trends, Ansh media, MP jansampark, Panna PRO, cricket live score,
