'

पन्ना मध्यप्रदेश: कलेक्टर ने विक्रेताओं की सुनी समस्याएं, सुचारू रूप से राशन वितरण के दिए निर्देश

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 03 जून 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

कलेक्टर ने विक्रेताओं की सुनी समस्याएं, सुचारू रूप से राशन वितरण के दिए निर्देश

ब्यूरो.पन्ना। कलेक्टर ऊषा परमार ने बुधवार को शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं की बैठक लेकर उनकी विभिन्न समस्याओं को सुना और निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। विक्रेता संघ द्वारा कोविड काल में बकाया राशि के भुगतान एवं अन्य शेष भुगतान के संबंध में अवगत कराया गया था। इस दौरान जिले की 88 समितियों की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली गई। जिला कलेक्टर ने उपस्थित विक्रेताओं को राशन वितरण व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से सुचारू रूप से समय पर राशन वितरण सुनिश्चित कराने के लिए भी निर्देशित किया तथा कुछ स्थानों पर खाद्यान्न हितग्राहियों से राशन वितरण के पूर्व अंगूठा लगवाने की शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त कर स्थिति में सुधार के लिए सख्त निर्देश दिए। विक्रेता संघ के अध्यक्ष को प्रत्येक विक्रेताओं के साथ आवश्यक चर्चा कर बैठक के निर्णयों से अवगत कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही सेल्समैन को कॉमन सर्विस सेंटर की भांति अतिरिक्त आय के स्रोत निर्मित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में अन्नदूत योजना के तहत वाहनों के माध्यम से खाद्यान्न पहुंचाने वाले परिवहनकर्ताओं से भी चर्चा कर समस्याएं सुनी गईं तथा डीजल और श्रमिकों सहित अन्य आवश्यक मांगों के संबंध में शासन स्तर से जरूरी समन्वय की कार्यवाही से अवगत कराया गया। अन्नदूत परिवहनकर्ताओं द्वारा बैठक में कुछ स्थानों से उपार्जित गेहंू के परिवहन की सहमति भी दी गई। इस दौरान उचित मूल्य दुकानों में समय पर खाद्यान्न पहुंचाकर अविलंब पीओएस मशीन से पावती प्राप्त करने के लिए भी निर्देशित किया गया। बैठक में प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी नरेन्द्र सिंह धुर्वे, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के. कन्नौजिया, सहायक पंजीयक सहकारी समिति सौरभ जैन कोठिया भी उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Sport news, Panna PRO, MP jansampark, Viral news, Ansh media, breaking News, panna collector।Usha Parmar


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने