Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 03 जून 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
कलेक्टर ने ई-ऑफिस के माध्यम से नस्तियां प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
ब्यूरो.पन्ना। लेक्टर ऊषा परमार ने सभी विभाग और कार्यालय प्रमुखों को अनिवार्यतः ई-ऑफिस पोर्टल के माध्यम से नस्तियां प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए हैं। शासन के निर्देशानुसार सभी शासकीय कार्यालयों द्वारा नस्ती संचालन हेतु ई-ऑफिस पोर्टल के उपयोग के निर्देश के बावजूद भी गत माह में फिजिकल फाइलों के माध्यम से शासकीय कार्यों को संपादित करने की प्रक्रिया संचालित है। इससे शासन के नवाचार को क्रियान्वित करने की दिशा में भी पन्ना जिला अग्रणी नहीं हो सका है।
इस संबंध में जिला कलेक्टर द्वारा आवश्यक निर्देश जारी कर सभी कार्यालयों को ई-ऑफिस का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। अब फिजिकल फाइल स्वीकार्य नहीं होगी। कलेक्टर कार्यालय की आवक शाखा को प्राप्त सभी डाक स्कैन कर तथा ई-ऑफिस पोर्टल पर डायराइज की जाकर कार्यालय अधीक्षक के माध्यम से ई-ऑफिस के जरिए मार्क होकर जिला कलेक्टर के अकाउंट में प्रस्तुत होगी। जिले के अन्य सभी कार्यालयों को भी इस व्यवस्था का पालन करना आवश्यक है। विशेष रूप से आवक-जावक शाखा प्रभारी के अकाउंट को सीआरयू मैप करने के लिए एनआईसी से संपर्क किया जाएगा। ई-ऑफिस पोर्टल पर पुनः प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए विभाग अथवा कार्यालय प्रमुख द्वारा आवश्यकतानुसार ई-दक्ष केन्द्र में संपर्क किया जा सकेगा।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, ANSH Media, sport news, Sagar commissioner, MP jansampark, Panna PRO, Panna collector
