Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 19 जून 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
अपर कमिश्नर सागर संभाग श्री पवन जैन को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।
ब्यूरो.पन्ना। अपर कमिश्नर सागर संभाग श्री पवन जैन के सहकारिता विभाग भोपाल में स्थानांतरण होने पर उन्हें आज कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने अपर कमिश्नर सागर संभाग श्री पवन जैन को स्मृति चिह्न भेंट कर विदाई दी।
कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने अपर कमिश्नर श्री पवन जैन के अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपर कमिश्नर श्री पवन जैन एक कुशल एवं काबिल प्रशासनिक अधिकारी हैं। प्रशासनिक कार्य में कमियों में सुधार कर उनसे सीखना उनकी विशेषता है। उन्होंने कहा कि आगामी भविष्य में आप अच्छा काम करते हुए सेवा में उचित स्थान प्राप्त करें ऐंसी मेरी कामना है।
अपर कमिश्नर सागर संभाग श्री पवन जैन ने समारोह में उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कमिश्नर कार्यालय सागर संभाग में उन्होंने लगभग साढ़े तीन वर्ष का लंबा कार्यकाल व्यतीत किया है। इस दौरान कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों के द्वारा उन्हें सहयोग और स्नेह मिला। उन्होंने अधिनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों से कहा कि शासकीय सेवा में उचित स्थान और सम्मान प्राप्त करने के लिए पद का सम्मान और कर्तव्यों का उचित और समय पर निर्वहन करना जरूरी है। विदाई समारोह में कार्यालय अधीक्षक सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tag:
Aapka News Star, political news public, news Panna local news, sport news, Sagar commissioners, breaking news, ansh Media, google trends, breaking

