'

पन्ना मध्यप्रदेश: पन्ना पुलिस द्वारा गुनौर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) विक्रय करने वाले आरोपी के विरूद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही।

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 18 जून 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

पन्ना पुलिस द्वारा गुनौर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) विक्रय करने वाले आरोपी के विरूद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही।

आरोपी के कब्जे से 03 किलो 750 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती करीब 27 हजार रुपये का जप्त।

ब्यूरो.पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में थाना गुनौर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को 03 किलो 750 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती करीब 27 हजार रुपये विक्रय करने के उद्देश्य से घर में रखे पाये जाने पर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर अवैध मादक पदार्थ जप्त किया गया है । मामले में आरोपी के विरूद्ध थाना गुनौर में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है । 

पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, विक्रय, उत्पादन एवं भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व जिले के समस्त अनु. अधि. पुलिस के मार्गदर्शन एवं जिले के समस्त थाना प्रभारियों के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया है । गठित पुलिस टीमो द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रो में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, विक्री भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है । 

दिनांक 17.04.2026 को थाना गुनौर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मन्नीखिरवा निवासी संतोष पाठक अपने घर में बिक्री करने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थ गाँजा रखे हुए है। मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए स्वतंत्र साक्षियों को साथ लेकर पुलिस टीम द्वारा ग्राम मन्नीखिरवा पहुंचकर दबिश दी गई। मौके पर पुलिस टीम को देखकर संदेही व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम संतोष पाठक पिता शिवकुमार पाठक उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम मन्नीखिरवा थाना गुनौर जिला पन्ना होना बताया। नियमानुसार तलाशी कार्यवाही के दौरान आरोपी के घर के एक कमरे में रखी दो प्लास्टिक की बोरियों से बरसाती एवं पन्नियों में रखा हुआ मादक पदार्थ गाँजा बरामद किया गया। बरामद पदार्थ का परीक्षण एवं तौल कराने पर कुल 03 किलो 750 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) होना पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 27,000 रुपये है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने अपने घर के आँगन में गाँजे के पौधे लगाए थे तथा उन्हीं पौधों को काटकर सुखाकर विक्रय हेतु घर में रखा था। आरोपी के विरुद्ध थाना गुनौर में धारा 08/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया 

नाम पता आरोपी – 

1. संतोष पाठक पिता शिवकुमार पाठक, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम मन्नीखिरवा, थाना गुनौर, जिला पन्ना (म.प्र.)

जप्त सामग्री–

उक्त प्रकरण में आरोपी के कब्जे से *03 किलो 750 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती करीब 27,000 रुपये* जप्त किया गया है।

सराहनीय योगदान– 

उक्त कार्यवाही में थाना गुनौर से सउनि नाथूराम पाण्डेय , प्रआर  मुकेश शर्मा , प्रआर  रामकुमार रजक ,आर नीलेश प्रजापति,आर अमन कुशवाहा, आर  वीनस पाण्डेय, एवं अन्य पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, Ansh media, MP jansampark, Panna PRO, MP police,


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने