'

अजयगढ़ पन्ना: गोविंद कुशवाहा (बबलू) बने पिछड़ा मोर्चा पन्ना के जिलाध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी की लहर।

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्यप्रदेश: 24 जून 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

गोविंद कुशवाहा (बबलू) बने पिछड़ा मोर्चा पन्ना के जिलाध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी की लहर।

अजयगढ ब्यूरो.पन्ना। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा पन्ना के जिलाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं लोकप्रिय पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद कुशवाहा (बबलू) की नियुक्ति होने पर समर्थकों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति को संगठन द्वारा उनके लंबे सामाजिक एवं राजनीतिक अनुभव, सक्रियता तथा समर्पण का सम्मान माना जा रहा है।

इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए अजयपाल महाराज के भक्तों एवं समर्थकों ने कहा कि गोविंद कुशवाहा के नेतृत्व में पिछड़ा मोर्चा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि अजयपाल महाराज की असीम कृपा सदैव उन पर बनी रहे तथा वे संगठन और समाज के हित में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करते रहें।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोविंद कुशवाहा (बबलू) को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उनकी नियुक्ति को पिछड़ा वर्ग के उत्थान और संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Ansh media, MP jansampark, Panna PRO, cricket live score, Panna local news, Crime News, India Today, 


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने