Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्यप्रदेश: 24 जून 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
39 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद संजय सिंह होंगे सेवानिवृत्त।
30 जून को जनपद पंचायत अजयगढ़ में होगा भव्य विदाई समारोह।
ब्यूरो.पन्ना। जनपद पंचायत अजयगढ़ के सभागार में आगामी 30 जून को जिला पंचायत में परियोजना अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो रहे वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंह के सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा।
सागर से पन्ना तक 39 साल की यात्रा
19 जून 1987 को सागर से शुरू हुई संजय सिंह की शासकीय सेवा यात्रा 30 जून 2026 को पन्ना के जुगुल किशोर के दरबार में समाप्त होगी। 39 वर्षों की लंबी सेवा के बाद वे सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
समारोह की तैयारियां शुरू
जिला पंचायत सीईओ एवं जनपद पंचायत प्रशासन द्वारा सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और सहयोगियों को समारोह में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को याद किया जाएगा।
मनरेगा को धरातल पर उतारने में निभाई अहम भूमिका
ग्राम रोजगार सहायक नीरज पांडे ने कहा, "संजय सिंह के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन की योजनाओं का प्रभावी संचालन रहा है। मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को उन्होंने धरातल पर सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।" सचिव श्यामा चरण यादव ने कहा कि उन्होंने हमेशा कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी।
"काम से मिलता है सम्मान" – संजय सिंह
अपने संबोधन में संजय सिंह ने कहा, "शासकीय सेवा में आना-जाना स्वाभाविक प्रक्रिया है। वर्तमान अधिकारी अनुभवी हैं, उनसे सीखना चाहिए। समाज में व्यक्ति को उसके कार्यों से ही सम्मान मिलता है। पद और जिम्मेदारियां बदलती हैं, लेकिन अच्छे कार्यों की पहचान हमेशा बनी रहती है।" उन्होंने जनपद पंचायत परिवार के साथ बिताए समय को अमूल्य पूंजी बताया।
ये रहें उपस्थित
समारोह में जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, पीयूष मिश्रा, जनपद पंचायत सीईओ सतीश सिंह नागवंशी, एपीओ अमित यादव, खंड पंचायत अधिकारी योगेश सिंह, उपयंत्री बालाकराम नामदेव, अशोक प्रजापति, नरसिंह सुनकर, अरविंद त्रिपाठी सहित सचिव व रोजगार सहायक उपस्थित रहेंगे।
संजय सिंह के उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना के साथ उनके प्रशासनिक योगदान को यादगार बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, ANSH Media, Janpad panchayat, Panna PRO, MP jansampark, breaking
