Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्यप्रदेश: 24 जून 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
अजयगढ़ कॉलेज में NCC यूनिट और बाउंड्रीवॉल की मांग को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन।
कुलपति के नाम SDM को दिया ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी।
अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। शासकीय महाविद्यालय अजयगढ़ की लंबे समय से लंबित समस्याओं को लेकर NSUI ने सोमवार को कुलपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी अजयगढ़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन NSUI जिलाध्यक्ष आकाश जाटव के नेतृत्व में दिया गया।
ये हैं प्रमुख मांगें:
1. NCC यूनिट शुरू की जाए
महाविद्यालय में हजारों छात्र अध्ययनरत हैं, लेकिन आज तक NCC यूनिट नहीं है। इससे छात्र राष्ट्र सेवा, नेतृत्व विकास, अनुशासन और रक्षा सेवाओं में करियर के अवसरों से वंचित हैं। वर्षों से NCC यूनिट शुरू करने की मांग की जा रही है।
2. लाइब्रेरी व्यवस्था सुधारी जाए
कॉलेज की लाइब्रेरी सुचारू रूप से संचालित नहीं हो रही। छात्रों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निजी लाइब्रेरियों का सहारा लेना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
3. सीमांकन और बाउंड्रीवॉल निर्माण
महाविद्यालय की सीमा का स्पष्ट सीमांकन नहीं है। अतिक्रमण के कारण कॉलेज की भूमि और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं। परिसर को सुरक्षित करने के लिए तत्काल बाउंड्रीवॉल बनाई जाए।
4. खेल मैदान विकसित हो
कॉलेज का खेल मैदान उपेक्षा का शिकार है। मैदान की साफ-सफाई कर क्रिकेट, बैडमिंटन समेत अन्य खेलों की सुविधा दी जाए ताकि छात्रों का शारीरिक और मानसिक विकास हो सके।
5. वार्षिक उत्सव का आयोजन हो
हर साल बजट मिलने के बाद भी वार्षिक उत्सव आयोजित नहीं होता। इससे छात्रों की सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच नहीं मिल पाता। नियमित वार्षिक उत्सव कराया जाए।
आंदोलन की चेतावनी
NSUI जिलाध्यक्ष आकाश जाटव ने कहा, "ये सभी मांगें छात्र हित से जुड़ी हैं। यदि विश्वविद्यालय और प्रशासन जल्द कदम नहीं उठाता तो NSUI छात्रों के साथ चरणबद्ध आंदोलन करेगी।"
ये रहे उपस्थित
ज्ञापन सौंपने के दौरान कृष यादव, अनुज बुंदेला, अक्षय बुंदेला, अखिलेश यादव, संकल्प द्विवेदी, अजय ठाकुर, विवेक शुक्ल, आदर्श गुप्ता, अजय त्रिपाठी, कुलदीप तिवारी, अमन खान सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Ansh media, Breaking ,MP jansampark, Panna PRO, Govt pg college Ajaygarh
