'

मध्य प्रदेश: जल गंगा संवर्धन अभियान अति महत्वपूर्ण अभियान, तेजी से कार्य करें अधिकारी - कमिश्नर

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 16 अप्रैल 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


जल गंगा संवर्धन अभियान अति महत्वपूर्ण अभियान, तेजी से कार्य करें अधिकारी - कमिश्नर

➡️ वर्षाकाल में वृद्ध पौधरोपण की कार्ययोजना बनाएं अधिकारी - कमिश्नर

➡️ कमिश्नर ने की जल संवर्धन अभियान की जिलेवार समीक्षा

मध्यप्रदेश। कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने जल गंगा संवर्धन अभियान की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा है कि जल गंगा संवर्धन अभियान अति महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान के अंतर्गत संबंधित विभागों के अधिकारी अच्छी कार्य योजना तैयार कर जल गंगा संवर्धन, जल संरक्षण, जल संरचनाओं की साफ-सफाई का कार्य तेजी से पूर्ण कराएं।

कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि जल गंगा संवर्धन अभियान की कार्य योजना संबंधित विभागों के अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विभाग के अधिकारी जवाबदेही के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों को जनभागीदारी के साथ कराएं तथा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी एवं फोटोग्राफ एवं वीडियोग्राफ भी पोर्टल में दर्ज कराएं।

कमिश्नर ने संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित विभाग के अधिकारी जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कराए गए कार्यों के फोटोग्राफ और जानकारी प्रतिदिन पोर्टल में अनिवार्यतः दर्ज कराएं।

कमिश्नर ने उक्त निर्देश आज जल गंगा संवर्धन अभियान की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को दिए। बैठक में कमिश्नर ने कहा कि आगामी वर्षाकाल में सागर संभाग में वृद्ध स्तर पर पौधरोपण का कार्य कराया जाना है। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग पौधरोपण की विस्तृत तैयारियां करें तथा वर्षाकाल में सागर संभाग के सभी जिलों में वृद्ध पौधरोपण कार्य सुनिश्चित कराएं।

बैठक में कमिश्नर ने उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा विभाग, जल संसाधन विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा की। बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास श्री राकेश शुक्ला, महिला एवं बाल विकास विभाग  श्री बी.एल. प्रजापति एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, ANS media, NGO work, Sagar commissioner, google trends, jal ganga samvardhan, Jan Abhiyan Parisad, MP 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने