'

पन्ना मध्यप्रदेश: राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर NSUI का हल्लाबोल

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 18 जून 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर NSUI का हल्लाबोल

पन्ना कलेक्ट्रेट के सामने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला, पुलिस से हुई झूमाझपटी।

ब्यूरो.पन्ना। मध्यप्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI ने पन्ना जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया।

कलेक्ट्रेट के सामने पुतला दहन

NSUI जिलाध्यक्ष आकाश जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने पिंजड़ा लेकर मार्च किया, जिसमें चुनाव आयुक्त की फोटो लगी थी। NSUI ने चुनाव आयोग को "पिंजड़े में बंद पक्षी" बताकर निष्पक्षता पर सवाल उठाए।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प

पुतला दहन के दौरान पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया, जिससे झूमाझपटी हुई। फायर ब्रिगेड ने वॉटर फॉग से पुतला बुझाने की कोशिश की, जिसमें कई कांग्रेस नेताओं पर पानी की बौछार पड़ी।

NSUI जिलाध्यक्ष का बयान

आकाश जाटव ने कहा, "मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा प्रहार है। बिना ठोस कारण बताए नामांकन खारिज करना लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। छात्र और युवा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।"

कौन-कौन रहे मौजूद

प्रदर्शन में रमा बुंदेला, मनीष मिश्रा, जिला प्रवक्ता दीपक तिवारी, अंकित शर्मा, आस्था तिवारी, नृपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, कदीर खान, भूपेंद्र सिंह परमार, वैभव थापक, सौरभ पटेरिया, अनुज श्रीवास, अरविंद सोनी, वासुदेव बुंदेला, नीरज लोधी, अनिल विश्वकर्मा, हिमांशु ठाकुर, कुलदीप गर्ग, अतुल दहायत, राजकरण, सचिन वर्मा, सचिन पांडे, अभिषेक चौधरी, रवि अहिरवार, रामबाबू, सत्येंद्र सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं NSUI कार्यकर्ता शामिल रहे।

आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठाने वाली घटनाएं जारी रहीं तो कांग्रेस और NSUI आंदोलन को और व्यापक रूप देगी। सुरक्षा के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, google trends,MP jansampark, Panna PRO, Ansh media 


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने