'

अजयगढ़ पन्ना: सिंहपुर घाटी में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, आधा दर्जन घायल।

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 18 जून 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

सिंहपुर घाटी में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, आधा दर्जन घायल।

अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। अजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर घाटी में बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छतेनी निवासी पुष्पराज सिंह (32 वर्ष) पिता रामशंकर सिंह अजयगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सिंहपुर घाटी के मोड़ के पास एक बस से क्रॉसिंग लेते समय उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में पुष्पराज सिंह पिता रामशंकर सिंह (32 वर्ष) निवासी छतेनी, आशीष पाल पिता राजा भइया पाल (18 वर्ष) निवासी गुठला, गौरी बाई पति रामकरण (28 वर्ष) निवासी गुठला तथा प्रमोद कुमार पाल पिता सियाराम (45 वर्ष) निवासी कितपुरा सहित अन्य लोग शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन एवं स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ़ लाया गया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

सिंहपुर घाटी क्षेत्र में तीखे मोड़ एवं भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घाटी क्षेत्र में यातायात सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जाने की मांग की है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, Panna PRO, MP jansampark, ANSH Media, MP police, panna police, civil hospital, crime

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने