'

पन्ना मध्यप्रदेश: जल गंगा संवर्धन अभियान: नयागांव की प्राचीन बावड़ी की हुई सफाई, जल संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित।

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 18 जून 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

जल गंगा संवर्धन अभियान: नयागांव की प्राचीन बावड़ी की हुई सफाई, जल संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित।

ब्यूरो.पन्ना। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद अजयगढ़ द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण 'बावड़ी उत्सव' कार्यक्रम के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत नयागांव के मजरा पयारी स्थित प्राचीन बावड़ी की साफ-सफाई की गई।

जिला समन्वयक की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

यह कार्यक्रम जिला समन्वयक सुश्री अनीता जाटव और विकासखंड समन्वयक क्षमा खरे की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने श्रमदान कर बावड़ी की सफाई की। 

जल संरक्षण पर विचार संगोष्ठी

साफ-सफाई के बाद स्वच्छता एवं जल बचाने के उद्देश्य को लेकर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने जल स्रोतों के संरक्षण और पारंपरिक जल संरचनाओं के रखरखाव पर जोर दिया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में नव अंकुर संस्था प्रमुख महेंद्र यादव, परामर्शदाता पंकज बाजपेई, सुशील लोध, सुनील, महेंद्र कुशवाहा, सीएम इंटर्न सुनीता देवी, समाजसेवी भोला प्रसाद गौतम, कौशल सिंह, प्रस्फुटन समिति देवलपुर अध्यक्ष मीना अवस्थी, समाजसेवी जयेंद्र सिंह, ओंकार सिंह, दीपक मिश्रा एवं समस्त टीम उपस्थित रही।

नोट: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले भर में पारंपरिक जल स्रोतों के जीर्णोद्धार और जन-जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, MP jansampark, Panna PRO, Ansh media, viral news,


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने